Budget 2024 : इनकम टैक्स की नई रीजीम में यूनियन बजट 2023 में बड़े बदलाव हुए थे। सरकार इनकम टैक्स की नई रीजीम का इस्तेमाल बढ़ाना चाहती है। लेकिन, अब तक इसमें टैक्सपेयर्स ने ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई है। इसका ऐलान यूनियन बजट 2020 में किया गया था। वित्त वर्ष 2020-21 से यह लागू हो गया। यह रीजीम उन टैक्सपेयर्स के लिए फायदेमंद है, जो टैक्स सेविंग्स वाले इंस्ट्रूमेंट का फायदा नहीं उठाते हैं। इसमें टैक्स के रेट्स ओल्ड रीजीम के मुकाबले कम हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट 2023 में कई बदलाव किए थे। उन्होंने स्टैंडर्ड डिडक्शन का फायदा न्यू टैक्स रीजीम में देने का ऐलान किया था। साथ ही इस रीजीम में टैक्स एग्जेम्प्शन लिमिट बढ़ा दी गई थी।