Budget 2024: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने 1 फरवरी 2024 को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया। यह अतरिम बजट था। अपने बजट भाषण में सीतारमण ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 50 साल के लिए राज्यों को 75000 करोड़ का ब्याज मुक्त लोन (Interest Free Loan) और दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि भारत को साल 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। इसके लिए राज्यों के लिए तिजोरी खोल दी गई है।
Nirmala Sitharaman ने अपने बजट भाषण में 'विकसित भारत' के टारगेट को पाने के लिए राज्यों में सुधार पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सराकर की ओर से कई सुधार किए गए हैं।
राज्यों को मिलेगा 75,000 करोड़ रुपये का लोन
सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने के लिए राज्यों में वृद्धि और विकास के लिए सुधारों को लागू करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 50 सालों के लिए 75000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। राज्यों को समर्थन देने के लिए इस साल ब्याज मुक्त लोन (Interest Free Loan) प्रस्तावित है। राज्यों की स्थिति में सुधार लाने के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा। राज्यों को पर्यटन के लिए क्वालिटी सेंटर्स के विकास के लिए लंबी अवधि के लिए ब्याज मुक्त लोन की भी घोषणा की गई है।
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सभी के लिए घर बनाना है। इसी को ध्यान में रखते हुए PM आवास योजना की शुरुआत की गई थी। PM आवास योजना-ग्रामीण के तहत 3 करोड़ घरों का लक्ष्य हासिल करने के करीब हैं। PM आवास योजना-ग्रामीण के तहत अगले पांच साल में 2 करोड़ घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि किराए के मकानों या झुग्गियों में रहने वाले मिडिल क्लास के योग्य वर्गों के लिए घरों की योजना शुरू करेंगे। सरकार का मकसद मिडिल क्लास के योग्य वर्गों को अपना घर बनाने में मदद करना है।
नई सरकार पेश करेगी पूर्ण बजट
ये अंतरिम बजट था। वित्त मंत्री का बजट भाषण भी एक घंटे से कम का रहा। पूर्ण बजट इस साल होने वाले लोकसभा चुनावों के बाद पेश किया जाएगा। यह नई सरकार के गठन के बाद पूर्ण बजट आएगा।