Budget 2024 : बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि अब शेयरों पर फोकस करने का समय आ गया है। बजट तक शेयरों पर फोकस करना अच्छी रणनीति होगी। निफ्टी में बड़े ट्रेड खत्म हो गए हैं। अब शेयरों पर फोकस करें। जल्द ही निफ्टी फिर ट्रेंडिंग मूव देगा। CNBC-आवाज़ के दर्शकों ने 23,350-24,300 की पूरी रैली में अच्छा पैसा बनाया है। एक कारण जिसके चलते निफ्टी की तेजी खत्म हुई वो है बैंक निफ्टी है। बैंक निफ्टी अपने शिखर से 2 फीसदी फिसल चुका है। वहीं, RIL, IT और FMCG के चलते निफ्टी अपने शिखर से सिर्फ 0.33 फीसदी दूर है।
बाजार: यहां से बड़े संकेत
अब बाजार के लिए सबसे बड़ा ट्रिगर बजट होगा। बजट आने में अब सिर्फ 10 दिन का वक्त बचा है। बजट से पहले कुछ बड़े Q1 नतीजे भी जारी होंगे। इस समय बाजार की सबसे मजबूत कड़ी IT सेक्टर है। इंफोसिस जैसे शेयरों ने पहले ही बड़ी रैली दी है। बड़ा सवाल यो है कि क्या IT शेयरों से निफ्टी को आगे भी ताकत मिलती रहेगी? इसका जवाब ये है कि CNBC-आवाज़ ने लगातार कहा है कि पोर्टफोलियो का 25 फीसदी IT सेक्टर में होना चाहिए।
निफ्टी में रणनीति की बात करते हुए अनुज ने कहा कि इसके लिए पहला सपोर्ट 24,200-24,250 (ऑप्शन जोन, कल का निचला स्तर) है। वहीं, बड़ा सपोर्ट 24,150-24,200 (10 DEMA जोन) पर है। पहला रजिस्टेंस 24,401 (ऑल टाइम हाई) और बड़ा रजिस्टेंस 24,500 (मंथली ऑप्शन जोन) है। खरीदारी का जोन 24,200-24,250 और लांग सौदों के लिए SL 24,150 है। बिकवाली का जोन 24,350-24,400 और SL 24,450 है।
अनुज का कहना है कि निफ्टी बैंक को अभी ट्रेड ही नहीं कर सकते। आज फिन निफ्टी की एक्सपायरी है। कल निफ्टी बैंक की होगी। निफ्टी बैंक एक रेंज में फंस गया है। निफ्टी बैंक की छोटी रेंज 52,250-52,700 है। निफ्टी बैंक की बड़ी रेंज 52,000-53,000 है। जिनको ट्रेड लेना ही है वो रेंज की दोनों तरफ ट्रेड ले सकते हैं। HDFC बैंक अपने शिखर से 9% फिसला, अब 20 DEMA के नीचे है। HDFC बैंक अब make or break जोन में है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।