Budget के दिन Power Grid का टेंपो हाई, शेयर पहुंचे रिकॉर्ड हाई पर

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आज अंतरिम बजट (Interim Budget 2024) पेश करने वाली हैं। इस बजट से पावर और एनर्जी सेक्टर को काफी उम्मीदें हैं और इसके चलते इन शेयरों में जोश भी दिख रहा है। पावरग्रिड तो हाई वोलेटाइल मार्केट सेंटिमेंट में भी 4 फीसदी से अधिक उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। मुनाफावसूली के चलते भाव में नरमी तो आई है लेकिन अभी भी यह काफी मजबूत स्थिति में है

अपडेटेड Feb 01, 2024 पर 4:04 PM
बजट के दिन आज पावर ग्रिड के शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आज अंतरिम बजट (Interim Budget 2024) पेश करने वाली हैं। इस बजट से पावर और एनर्जी सेक्टर को काफी उम्मीदें हैं और इसके चलते इन शेयरों में जोश भी दिख रहा है। पावरग्रिड तो हाई वोलेटाइल मार्केट सेंटिमेंट में भी 4 फीसदी से अधिक उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। मुनाफावसूली के चलते भाव में नरमी तो आई है लेकिन अभी भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। दिन के आखिरी में BSE पर यह 2.49 फीसदी की बढ़त के साथ 265.80 रुपये के भाव (Power Grid Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4.45 फीसदी उछलकर 270.90 रुपये पर पहुंच गया था।

    Interim Budget 2024 Live Updates

    Sensex-Nifty during FM Speech: निर्मला सीतारमण की बजट स्पीच में ऐसे चढ़ा-उतरा मार्केट, इस फैक्टर ने भी डाला असर


     

    एक साल में 71% से अधिक ऊपर चढ़ा Power Grid

    पावर ग्रिड के शेयर पिछले साल 3 फरवरी 2023 को 157.80 रुपये पर थे जो इसका एक साल का निचला स्तर है। इस निचले स्तर से एक साल में यह 71 फीसदी से अधिक उछलकर आज इंट्रा-डे में 270.35 रुपये पर पहुंच गया। यह इसके शेयरों का रिकॉर्ड हाई है। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर इस साल करीब 13 फीसदी मजबूत हुए हैं।

    Power Grid Q2 Result : सितंबर तिमाही में 3.6% बढ़ा मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान

    कैसी है कारोबारी सेहत

    पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid) के कारोबारी सेहत की बात करें तो अभी इसने दिसंबर तिमाही के नतीजे नहीं जारी किए हैं लेकिन सितंबर तिमाही में इसका कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 3.59 फीसदी उछलकर 3781.42 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ऑपरेशन से कंपनी का रेवेन्यू दिसंबर 2023 तिमाही में 11,267.07 करोड़ रुपये रहा, जो दिसंबर 2022 तिमाही के 11,150.57 करोड़ रुपये के मुकाबले 1.04 फीसदी अधिक है। इस दौरान कंपनी का खर्च भी 7229.4 करोड़ रुपये से घटकर 6977 करोड़ रुपये पर आ गया।  कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने हर शेयर पर 4 रुपये के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।