Credit Cards

बजट में ग्रामीण इकोनॉमी को बूस्ट संभव, रुरल इकोनॉमी से जुड़े शेयरों में दिखेगी तेजी : महेश पाटिल

Budget 2024 : महेश पाटिल का कहना है कि बजट में पॉलिसी निरंतरता देखने को मिल सकती है। बजट से किसी निगेटिव सरप्राइज की आशंका नहीं है। बाजार में बड़ी गिरावट की आशंका नहीं है

अपडेटेड Jul 10, 2024 पर 7:27 PM
Story continues below Advertisement
Budget 2024 : महेश पाटिल की राय है कि हाउसिंग फाइनेंस को रियल्टी सेक्टर की ग्रोथ से फायदा मिलेगा

Budget 2024 : बजट से पहले की कमाई की स्ट्रैटेजी पर चर्चा के लिए आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़े हैं आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी (Aditya Birla Sun Life AMC) के CIO महेश पाटिल। इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट में 30 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले महेश पाटिल 3 लाख करोड़ से ज्यादा का एसेट मैनेज करते हैं। आइये समझते है कि बजट से पहले वो क्या कर रहे हैं। महेश पाटिल आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी से 2005 से जुड़े हुए हैं। महेश पाटिल Parag Parikh Financial और MOSL के साथ भी काम कर चुके हैं।

बजट से किसी निगेटिव सरप्राइज की आशंका नहीं

महेश पाटिल का कहना है कि बजट में पॉलिसी निरंतरता देखने को मिल सकती है। बजट से किसी निगेटिव सरप्राइज की आशंका नहीं है। बाजार में बड़ी गिरावट की आशंका नहीं है। आगे भी रैली जारी रहेगी। महेश पाटिल का मानना है कि बजट में ग्रामीण इकोनॉमी को बूस्ट संभव है। इन्वेस्टमेंट से जुड़े सेक्टर ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है।


Budget Bonanza Picks : बजट से पहले और बजट के बाद भी करनी है बंपर कमाई तो इन शेयरों पर लगाएं दांव

आगे रुरल इकोनॉमी से जुड़े सेक्टर कर सकते हैं अच्छा

महेश पाटिल ने इस बातचीत में आगे कहा कि मॉनसून ने जोर पकड़ा है। ये रुरल इकोनॉमी के लिए अच्छा संकेत है। आगे रुरल इकोनॉमी से जुड़े सेक्टर अच्छा कर सकते हैं। आगे ऑटो में थोड़ी सुस्ती दिख सकती है। इस साल ऑटो में कंसॉलिडेशन दिख सकता है। ऑटो एंसिलियरी के लिए एक्सपोर्ट मार्केट अच्छा है। साल अंत तक ही रेट कट की संभावना है। NBFCs में गोल्ड लोन कंपनियां बेहतर है।

महेश पाटिल की राय है कि हाउसिंग फाइनेंस को रियल्टी सेक्टर की ग्रोथ से फायदा मिलेगा। अफोर्डेबल हाउसिंग में ज्यादा एक्शन दिखेगा। इस साल IT सेक्टर की ग्रोथ में थोड़ा सुधार संभव है। आईटी में तेज ग्रोथ आने में एक-दो तिमाही लग सकते हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।