Budget 2024 : वित्त वर्ष 2024-25 का यूनियन बजट (Union Budget 2024) 1 फरवरी को आएगा। यह अंतरिम बजट होगा। इसलिए इस बजट में शामिल डेटा के पूर्ण बजट में ज्यादा बदलने की उम्मीद नहीं है। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनावों के बाद केंद्र में जो नई सरकार बनेगी वह पूर्ण बजट पेश करेगी। वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman ने 8 दिसंबर को कहा था कि अगले वित्त वर्ष का पूर्ण बजट जुलाई में आएगा। बजट तैयार करने के लिए सरकार अगले साल की नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ का अनुमान ध्यान में रखती है। नॉमिनल जीडीपी में इनफ्लेशन के असर को शामिल नहीं किया जाता है। उदाहरण के लिए वित्त वर्ष 2023-24 नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ 10.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है। ग्रॉस टैक्स रेवेन्यू की ग्रोथ 10.4 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। मुश्किल यह है कि यह वित्त वर्ष सरकार के अनुमान के मुताबिक नहीं दिख रहा।
