Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी। 1 फरवरी 2024 को सालाना केंद्रीय बजट से पहले सभी की निगाहें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर हैं। हालांकि, आने वाला बजट 'अंतरिम' होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि 2024 एक आम चुनाव वाला साल है, जिसमें राष्ट्रीय चुनाव अप्रैल-मई में होने हैं। आने वाली सरकार साल के अंत में पूर्ण बजट पेश करेगी। बजट के अब तक के इतिहास में कई तरह के टैक्स लगाए और कई तरह के टैक्स हटाए गए हैं। यहां आपको वेल्थ टैक्स के बारे में बता रहे है कि ये कब पहली बार लगाया गया। यहां आपको बजट के इतिहास को लेकर पूछे गए सवालों के बारे में बता रहे हैं।
इस बजट में एक नए डायरेक्ट टैक्स का ऐलान हुआ था, जो अगले छह दशक तक जारी रहा। इस टैक्स का नाम क्या था?
प्रधानमंत्री ने बतौर वित्तमंत्री सिर्फ एक बार बजट पेश किया था, जिसमें उन्होंने एक ऐसा टैक्स लगाने का प्रस्ताव दिया था, जिसका पश्चिमी देशों में काफी इस्तेमाल होता है। यह टैक्स क्या था?
इस बजट में इंडिया के एनुअल अकाउंटिंग के तरीके में एक स्ट्रक्चर बदलाव का ऐलान किया गया था। यह बदलाव क्या था?
उत्तर : पहली बार बजट एस्टिमेट्स को दो हिस्सों में बांट दिया गया था-प्लान और नॉन-प्लान एक्सपेंडिचर
इस बजट में एक इंपोर्ट स्कीम के बारे में बताया गया था, जिसे लेकर बाद में विवाद हो गया और यह कई सालों तक राजनीतिक चर्चाओं का हिस्सा बना रहा। यह स्कीम कौन सी थी?
उत्तर : पीएल 480 एक समझौता था जो अमेरिका के साथ नवंबर 1959 में किया गया था। इससे तहत अमेरिका से 25.7 करोड़ डॉलर मूल्य के खाद्यान्न और कृषि उत्पाद आयात करने का प्रावधान था। तब इसकी कीमत करीब 122 करोड़ रुपये थी।
इस बजट में एक ऑयल रिफाइनरी लगाने का ऐलान हुआ था, जिसके लिए एक दूसरा देश कर्ज देने को तैयार हो गया था। यह देश कौन था?