महिलाओं के लिए आएगा अलग टैक्स स्लैब! मोदी सरकार टैक्स देने वाली नारीशक्ती को देगी बड़ी छूट

Budget 2024: भारत का अंतरिम बजट 2024 पेश होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। देश की महिला टैक्सपेयर्स की नजरें महिला वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पर टिकी हुई है। ये बजट चुनावों से पहले पेश होने वाला अंतरिम बजट है, तो इससे महिलाओं को बड़ी उम्मीदें हैं। क्या मोदी सरकार एक समय मिलने वाले खास सुविधा को फिर से शुरू करेगी

अपडेटेड Feb 01, 2024 पर 11:14 AM
Budget 2024: भारत का अंतरिम बजट 2024 पेश होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं।

Budget 2024: भारत का अंतरिम बजट 2024 पेश होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। देश की महिला टैक्सपेयर्स की नजरें महिला वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पर टिकी हुई है। ये बजट चुनावों से पहले पेश होने वाला अंतरिम बजट है, तो इससे महिलाओं को बड़ी उम्मीदें हैं। क्या मोदी सरकार एक समय मिलने वाले खास सुविधा को फिर से शुरू करेगी। एक समय भारत में महिलाओं के लिए अलग टैक्स स्लैब था जिसमें उन्हें पुरुषों की तुलना में उन्हें कम टैक्स देना होता था, जिसे कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया था। क्या मोदी सरकार महिलाओं को मिलने वाली खास सुविधा यानी कम टैक्स वाला फायदा फिर मिलेगा?

महिलाओं को मिलेगा अलग टैक्स स्लैब?

करीबन 12 साल पहले तक भारत में महिलाओं के लिए अलग टैक्स स्लैब था। तब महिलाओं के लिए इनकम टैक्स पेमेंट में बेसिक एग्जेम्पशन लिमिट पुरुषों की तुलना में थोड़ी अधिक थी। अगर आम भाषा में कहें तो महिलाएं पुरुषों की तुलना में कम टैक्स चुकाती थी। कांग्रेस सरकार ने वित्त वर्ष 2012-13 को इस छूट को खत्म कर दिया और महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए एक समान इनकम टैक्स स्लैब कर दिया। अब महिलाएं भी बराबर का टैक्स देती है। उन्हें कोई अलग टैक्स छूट का फायदा नहीं मिलता है। इस बार उम्मीद है कि देश की महिला वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण महिलाओं को अलग टैक्स स्लैब ऑफर करेगी।


महिलाओं के लिए आएगा अलग Income Tax Slab

मोदी सरकार महिलाओं के लिए अलग टैक्स स्लैब ला सकती है। पुरुषों से अलग महिला टैक्सपेयर्स के लिए नए टैक्स रीजीम में 8 लाख रुपये तक कोई टैक्स नहीं देना होगा। इस बार उन्हें अलग और ज्यादा छूट बजट में मिल सकती है। अभी नए टैक्स रीजीम में 7 लाख रुपये तक कोई टैक्स नहीं देना होता। महिलाओं के लिए बढ़ाकर 8 लाख रुपये किया जा सकता है। नए टैक्स रीजीम में महिलाओं को ज्यादा फायदा मिल सकता है।

Market outlook : बजट के पहले बढ़त पर बंद हुआ बाजार, जानिए बजट वाले दिन कैसी रह सकती है इसकी चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।