Budget Picks : बजट का बिगुल बज गया है। 23 जुलाई को बजट का एलान हो जाएगा। अब बजट आने में कुछ ही कारोबारी सत्र बचे हैं। ऐसे में CNBC- आवाज़ ने भी बजट का शंखनाद कर दिया। CNBC-आवाज़ लेकर आया है बजट बोनांजा पिक्स। इसमें एक्सपर्ट्स की पसंदीदा कुछ ऐसी थीम और शेयर बताए जाएंगे जो बजट तक या उसके बाद आपके मोटा मुनाफा करा सकते हैं। इस चर्चा में भाग लेने के लिए आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ रहे ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ और मार्केटस्मिथइंडिया के इक्विटी रिसर्च हेड मयूरेश जोशी ।
अमित सेठ का कहना है कि बजट के नजरिए से उन्हें Ultratech के शेयर अच्छे लग रहे हैं। इस बजट में सरकार का फोकस इंफ्रा डेवलपमेंट पर बना रहेगा। इससे सीमेंट शेयरों का फायदा होगा। अमित सेठ की राय है कि Ultratech में 11200 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 12400 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करनी चाहिए। इस स्टॉक में बजट तक और उसके बाद भी अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।
फिलहाल ये स्टॉक एनएसई पर 138.30 रुपए यानी 1.19 फीसदी की बढ़त के साथ 11740.60 रुपए पर दिख है। आज का अब तक का इस स्टॉक का दिन का हाई 11836.65 रुपए और दिन का लो 11661.90 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 12078.00 रुपए है। स्टॉक का वॉल्यूम 128,452 शेयर के आसपास और मार्केट कैप 338,815 रुपए पर दिख रहा है।
बता दें कि अभी हाल ही में अल्ट्राटेक सीमेंट की मध्य पूर्व स्थित सहायक कंपनी UCMEIL ने यूएई स्थित रास अल खैमाह कंपनी फॉर व्हाइट सीमेंट (RAKWCT) में अतिरिक्त 25 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है, जिससे RAKWCT में कंपनी की हिस्सेदारी 54.39 प्रतिशत हो गई है, जिससे यह एक सहायक कंपनी बन गई है।
मयूरेश जोशी ने बजट के नजरिए से eMudhra में निवेश करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में बजट से पहले और उसके बाद भी अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। फिलहाल eMudhra के शेयर एनएसई पर 8.55 रुपए यानी 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ 886.85 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। आज की इसका दिन का हाई 921 रुपए और दिन का लो 882 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 921 रुपए है। यानी आज इस स्टॉक ने लाल निशान में फिसलने के पहले इंट्राडे में अपना 52 वीक हाई भी हिट किया है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 476,685 शेयर और मार्केट कैप 7,345 करोड़ रुपए है। eMudhra ने एक महीने में 2.37 फीसदी और 1 साल में 88.98 फीसदी रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।