Budget day trade setup : बाजार में कमजोरी के संकेत कायम, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर

Trade setup : OI प्रतिशत के आधार पर, 84 स्टॉक शॉर्ट-कवरिंग सूची में थे। इसमें एक्साइड इंडस्ट्रीज, एमएंडएम फाइनेंशियल सर्विसेज, फेडरल बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल हैं। 31 जनवरी को, बीएसई सेंसेक्स 612 अंक बढ़कर 71,752 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 204 अंक उछलकर 21,726 पर पहुंच गया और हेल्दी वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाता दिखा

अपडेटेड Feb 01, 2024 पर 8:00 AM
Trade setup : वीकली बेसिस पर 22,500 की स्ट्राइक पर 1.01 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा

Trade setup: तकनीकी रूप से बाजार में बजट डे से पहले मजबूती देखने को मिली। पिछले दिन के अधिकांश नुकसान की भरपाई करते हुए 31 जनवरी को निफ्टी 21,700 अंक से ऊपर बंद हुआ। बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले सत्र में निफ्टी को 21,800-21,850 को जोन में रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है और अगर यह इसके ऊपर बंद होता है तो 21,850 - 22,000 तक की तेजी देखने को मिल सकती है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 21,500-21,400 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है।

31 जनवरी को, बीएसई सेंसेक्स 612 अंक बढ़कर 71,752 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 204 अंक उछलकर 21,726 पर पहुंच गया और हेल्दी वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाता दिखा।

एंजेल वन के तकनीकी विश्लेषक राजेश भोसले का कहना है कि निफ्टी के चार्ट से पता चलता है कि ये ऊपर की तरफ 21,850 और निचले हिस्से पर 21,400 के बीच फंसा हुआ है। 21,200 पर निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट है। निफ्टी ने अब तक दोनों स्तरों का मजबूती से बचाव किया है। लेकिन संभावना है कि अब ये दायरा टूट सकता है। उन्हें बजट के दिन अस्थिरता बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में उन्होंने ट्रेडरों को सावधानी बरतने, अनुचित जोखिमों से बचने और आक्रामक कदम उठाने से पहले बाजार के स्थिर होने का इंतजार करने की सलाह दी है।


यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनो के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीने से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 21,750 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 21,819 और 21,931 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 21,527 फिर 21,458 और 21,346 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

Market outlook : बजट के पहले बढ़त पर बंद हुआ बाजार, जानिए बजट वाले दिन कैसी रह सकती है इसकी चाल

बैंक निफ्टी

निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 46,173 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 46,434 और 46,858 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 45,326 फिर 45,064और 44,641 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

वीकली बेसिस पर 22,500 की स्ट्राइक पर 1.01 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 22,500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 29.07 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 21,600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पुट ऑप्शन डेटा

21,500 की स्ट्राइक पर 77.21 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 21,500 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 39.36 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 20,400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

74 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 74 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Dr Reddy's Laboratories, Max Financial Services, Coromandel International, SAIL और Gujarat Gas के नाम शामिल हैं।

7 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 7 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें BPCL, Hindustan Petroleum Corporation, Astral, Aurobindo Pharma और NMDC के नाम शामिल हैं।

22 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 22 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें JPidilite Industries, Larsen & Tourbo, Cholamandalam Investment & Finance, Titan Company और ABB India के नाम शामिल हैं।

84 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 84 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Exide Industries, M&M Financial Services, Federal Bank, Punjab National Bank और AU Small Finance Bank के नाम शामिल हैं।

पुट कॉल रेशियो

निफ्टी पुट कॉल रेशियो (पीसीआर) इक्विटी बाजार के मूड का इंडीकेटर होता है। निफ्टी पुट कॉल रेशियो 31 जनवरी को बढ़कर 0.9 हो गया जो पिछले सत्र में 0.82 था। बता दें कि 1 के ऊपर का पीसीआर इस बात का संकेत होता है कि ट्रेडर्स कॉल की तुलना में पुट ऑप्शन ज्यादा खरीद रहे हैं, जो आम तौर पर मंदी की भावना में बढ़त का संकेत होता है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।