7% की दर से बढ़ेगी जीडीपी, जंक फूड से होती है 54% बीमारियां... जानें आर्थिक सर्वे की 10 बड़ी बातें

Budget Economy Survey Highlights: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 22 जुलाई को संसद में आर्थिक सर्वे यानी इकोनॉमिक सर्वे 2023-24 पेश किया। आर्थिक सर्वे में ग्लोबल चुनौतियों के बीच भारत की ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्शन के मौजूदा वित्त वर्ष में 6.5 से सात प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद जताई गई। सर्वे में यह बताया कि देश में 54 प्रतिशत बीमारियां जंक फूड या अनहेल्डी डाइट से होती हैं

अपडेटेड Jul 22, 2024 पर 2:45 PM
Story continues below Advertisement
Budget Economy Survey Highlights: मौजूदा वित्त वर्ष में फिस्कल डेफिसिट के जीडीपी के 5.1% पर रहने का अनुमान है

Budget Economy Survey Highlights: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 22 जुलाई को संसद में आर्थिक सर्वे यानी इकोनॉमिक सर्वे 2023-24 पेश किया। आर्थिक सर्वे में ग्लोबल चुनौतियों के बीच भारत की ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्शन के मौजूदा वित्त वर्ष में 6.5 से सात प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद जताई गई। सर्वे में यह बताया कि देश में 54 प्रतिशत बीमारियां जंक फूड या अनहेल्डी डाइट से होती हैं। सर्वे में शुगर और फैट से भरपूर प्रॉसेस फूड प्रोडक्ट्स की खपत के बढ़ोतरी पर चिंता जताई गई और कहा यह लोगों में मोटापे का प्रमुख कारण है।

पेश है इकोनॉमिक सर्वे 2023-24 से जुड़ी 10 अहम बातें-

1. महंगाई दर के 4.5% रहने का अनुमान

RBI का अनुमान है कि अगर मॉनसून सामान्य रहा है और नीतियों के स्तर पर कोई बड़ा झटका नहीं लगा तो मौजूदा वित्त वर्ष में खुदरा महंगाई दर 4.5 फीसदी रह सकती है। वहीं अगले वित्त वर्ष इसके घटकर 4.1 रहने का अनुमान है। आर्थिक सर्वे में कहा गया कि शॉर्ट-टर्म में महंगाई के नरम रहने का अनुमान है। लेकिन भारत दलहन की कमी की समस्या से जूझ रहा है और इसके चलते कीमतों पर दबाव बना रह सकता है।


2. GDP ग्रोथ के मौजूदा वित्त वर्ष में 6.5% से 7% के बीच रहने का अनुमान

आर्थिक सर्वे में बताया गया कि भारतीय इकोनॉमी की ग्रोथ रेट के वित्त वर्ष 2024-25 में 6.5 से 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। हालांकि भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने और उसके असर के चलते RBI को अपनीमॉनिटरी पॉलिसी के रुख में बदलाव करना पड़ सकता है।

3. इंडस्ट्रियल ग्रोथ से मिला GDP को सपोर्ट

वित्त वर्ष 2024 में देश की आर्थिक ग्रोथ 8.2 फीसदी रही। इसके सबसे अधिक इंडस्ट्रियल सेक्टर के ग्रोथ से मिला, जो वित्त वर्ष 2024 के दौरान 9.5 फीसदी की दर से बढ़ा। इंडस्ट्रियल सेक्टर के 4 सब-सेगमेंट में भी मैन्युफैक्चरिंग और कंस्ट्रक्शन में दोहरे अंकों में ग्रोथ देखी गई। वहीं माइनिंग और पावर एंड वाटर सप्लाई सेगमेंट की ग्रोथ भी पॉजिटिव रही।

4. जंक फूड और अनहेल्दी खाने से होती हैं 54% बीमारियां

आर्थिक सर्वे में कहा गया कि करीब 54 प्रतिशत बीमारियां जंक फूड और अनहेल्दी खाने के कारण होती हैं। संतुलित, विविध आहार की ओर बदलाव की जरूरत है।

5. विदेशों में बसे भारतीयों ने भेजे 124 अरब डॉलर

आर्थिक सर्वे के मुताबिक, विदेश में बसे भारतीयों की ओर से देश में भेजा गया पैसा 2024 में 3.7 प्रतिशत बढ़कर 124 अरब डॉलर हुआ। 2025 में इसके 129 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान।

6. शेयर बाजार की देश की ग्रोथ स्टोरी में अहम भूमिका

इकोनॉमिक सर्वे के मुताबिक, भारत की ग्रोथ स्टोरी में शेयर बाजार अहम भूमिका निभा रहा है। ग्लोबल भू-राजनीतिक और आर्थिक झटकों के बावजूद बाजार ने लचीलापन दिखाया है।

7. AI से नौकरियों पर खतरा

इकोनॉमिक सर्वे के मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के चलते सभी तरह के स्किल्स वाले वर्कर्र की नौकरियों पर अनिश्चितता के बादल छा गए हैं।

8. चीन से निवेश आने से भारत को फायदा

आर्थिक सर्वे में कहा गया कि चीन से FDI निवेश बढ़ने से भारत को ग्लोल सप्लाई चेन में भागीदारी और एक्सपोर्ट बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसमें कहा गया कि भारत के पास ‘चीन प्लस वन’ रणनीति से लाभ उठाने के लिए दो विकल्प हैं.. या तो वह चीन की सप्लाई चेन में शामिल हो जाए या फिर चीन से FDI निवेश को बढ़ावा दे।

9. ग्लोबल के साथ स्थानीय चुनौतियों के लिए भी तैयार रहें बैंक

आर्थिक सर्वे में कहा गया कि कंपनियों और बैंकों का बैलेंसशीट मजबूत होने से प्राइवेट सेक्टर के निवेश को बढ़ावा मिलेगा। फाइनेंशियल सेक्टर में अहम बदलाव हो रहा है, इसलिए इसे ग्लोबल या स्थानीय स्तर पर पैदा होने वाली संभावित चुनौतियों के लिए तैयार रहना चाहिए।

10. एग्रीकल्चर सेक्टर पिछले 5 साल में 4.18% की दर से बढ़ा

पिछले 5 सालों में देश का एग्रीकल्चर सेक्टर 4.18 फीसदी की दर से बढ़ा है। वहीं वित्त वर्ष 2024 के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, एग्रीकल्चर सेक्टर की ग्रोथ रेट 1.4 फीसदी रही।

यह भी पढ़ें- Budget 2024: पिछले 3 बजट में इनकम टैक्स में हुए ये बदलाव, क्या इस बार बढ़ेगा स्टैंडर्ड डिडक्शन

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jul 22, 2024 2:36 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।