Get App

Budget Expectation 2022: EPCH चेयरमैन ने कहा- कोविड की तीसरी लहर के बीच बजट अर्थव्यवस्था को दे बूस्ट

कोविड-19 की तीसरी लहर के समय अर्थव्यवस्था को बूस्ट दे और कारोबार को बढ़ाने में मदद करें

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 14, 2022 पर 8:19 PM
Budget Expectation 2022: EPCH चेयरमैन ने कहा- कोविड की तीसरी लहर के बीच बजट अर्थव्यवस्था को दे बूस्ट
Budget Expectation 2022: EPCH चेयरमैन ने कहा- कोविड की तीसरी लहर के बीच बजट अर्थव्यवस्था को दे बूस्ट

Budget Expectation 2022: 1 फरवरी 2022 को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। बजट में अपनी उम्मीदों का पिटारा सभी सेक्टर्स के कारोबारी अलग-अलग माध्यमों से वित्तमंत्री को भेज रहे हैं। कारोबारी बजट से उम्मीद कर रहे हैं कि वह ऐसा हो जो कोविड-19 की तीसरी लहर के समय अर्थव्यवस्था को बूस्ट दे और कारोबार को बढ़ाने में मदद करें। एक्सपोर्ट और MSME सेक्टर की इन्हीं डिमांड को लेकर मनीकंट्रोल डॉट कॉम हिंदी के साथ एक्सपोर्ट प्रमोशन ऑफ काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट के चेयरमैन राजकुमार मल्होत्रा ने खास बात-चीत की। पेश हैं इस बातचीत के कुछ अंश...

राजकुमार मल्होत्रा ने कहा कि कोविड की पहली लहर और लॉकडाउन के बीच कारोबारियों ने कारोबार करने के तरीके को बदला और इसे ऑनलाइन की तरफ शिफ्ट करने की कोशिश की। फेयर भी ऑनलाइन आयोजित किये गए और ऑनलाइन ही बायर उन फेयर में हिस्सा लेने लगे। शुरुआत में कारोबार पर असर पड़ा लेकिन फिर धीरे-धीरे पटरी पर आने लगा। अब एक बार फिर कोविड की तीसरी लहर दरवाजे पर खड़ी है और रोजाना केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में बजट ऐसा जो अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में मदद करे और रोजगार के मौके बढ़े।

मल्होत्रा ने कहा कि सरकार एक्सपोर्ट खासकर हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट को बेहतर करने के लिए कई बड़े कदम उठाएं हैं और उससे हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट को फायदा भी हुआ है। कारोबारी अभी भी GST की दरों में सुधार लाने और इसे तर्कसंगत बनाना होगा, ताकि छोटे कारोबारियों की मदद हो सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें