बजट 2022: दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट पेश करेंगी वित्तमंत्री, 1 फरवरी को इतने बजे पेश होगा बजट

Budget Expectation 2022: 1 फरवरी 2022 को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी

अपडेटेड Jan 27, 2022 पर 7:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बजट 2022: दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट पेश करेंगी वित्तमंत्री, 1 फरवरी को इतने बजे पेश होगा बजट

Budget Expectation 2022: 1 फरवरी 2022 को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। बजट में अपनी उम्मीदों का पिटारा सभी सेक्टर्स के कारोबारी अलग-अलग माध्यमों से वित्तमंत्री को भेज रहे हैं। कारोबारी बजट से उम्मीद कर रहे हैं कि वह ऐसा हो जो कोविड-19 की तीसरी लहर के समय अर्थव्यवस्था को बूस्ट दे और कारोबार को बढ़ाने में मदद करें। आम बजट (Union Budget 2022) सुबह 11 बजे पेश होगा।

1 फरवरी को बजट पेश होने से एक दिन पहले यानी 31 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। साथ ही, आर्थिक सर्वेक्षण भी 31 जनवरी को दोपहर में पेश किया जाएगा। अगले दिन यानी 1 फरवरी 2022 को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी।

 


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।