Budget expectations: Budget 2023-24 में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ((AB PM-JAY) का विस्तार हो सकता है और इसमें मध्यवर्ग और सीनियर सिटिजन्स को भी शामिल किया जा सकता है। मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक इस योजना के विस्तार का प्रस्ताव नेशनल हेल्थ अथॉरिटी की तरफ से रखा गया है। इस विस्तार का लक्ष्य उन लोगों तक इस योजना का लाभ पहुंचाना है जो समाज के नान-पुअर सेक्शन से आते हैं लेकिन उनके पास कोई हेल्थ इंश्योरेंस नहीं है।
