Budget Expectations : बजट से पहले निफ्टी में 24900 का स्तर मुमकिन, 41600 तक जा सकता है निफ्टी आईटी

Budget 2024 : सुशील केडिया ने कहा कि बैंक निफ्टी में वीकनेस है। इस निफ्टी की भी असर है। ऐसे में बैंक निफ्टी लोअर टॉप सा बना रहा है। लोअर टॉप बन गया है। अब निफ्टी में भी गिरावट आने पर बैंक निफ्टी में तेजी से गिरावट आएगी।

अपडेटेड Jul 21, 2024 पर 10:02 PM
Story continues below Advertisement
Budget picks : अमेरिका में रेट कट की उम्मीद बढ़ने के साथ भारत में भी कल रियल एस्टेट शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। लेकिन अब ये शेयर काफी महंगे हो गए है। इस सेक्टर में बहुत ज्यादा झाग बन गया है

Budget 2024 : मार्केट टेक्निकल्स पर चर्चा के लिए सीएनबीसी-आवाज के साथ जुड़े Kedianomics के फाउंडर सुशील केडिया। ने कहा कि इस समय निफ्टी आईटी में तेजी देखने को मिल रही है। यहां से इस इंडेक्स में 2000-2500 अंकों की बढ़ देखने को मिल सकती है। निफ्टी IT 41600 तक जा सकता है। फिलहाल इस इंडेक्स में मोमेंटम है और हम इसके फाइनल फेज में हैं। कुछ आईटी शेयर तो यहां से 6-7% तक चल सकते हैं।

सुशील केडिया ने आगे कहा कि पूरी दुनिया में बाजार काफी ओवरबॉट हो चुके हैं। लेकिन बिकवाली आ नहीं रही है। निफ्टी में 24900 तक का स्तर देखने को मिल सकता। लेकिन निफ्टी 24900 तक पहुंच जाएगा इस धारणा पर ट्रेड करना समझदारी नहीं होगी। 25000 के ऊपर निकलने पर ही निफ्टी में नई तेजी आएगी। लेकिन ये बहुत मुश्किल दिख रहा है। अगर निफ्टी नीचे की तरफ 24500 का स्तर तोड़ देगा तो बिकवाली की स्ट्रैटेजी रखेंगे।

बैंक निफ्टी पर बात करते हुए सुशील केडिया ने कहा कि बैंक निफ्टी में वीकनेस है। इस निफ्टी की भी असर है। ऐसे में बैंक निफ्टी लोअर टॉप सा बना रहा है। लोअर टॉप बन गया है। अब निफ्टी में भी गिरावट आने पर बैंक निफ्टी में तेजी से गिरावट आएगी।


पीएसयू शेयरों में सुशील केडिया ऑयल कंपनियां अच्छी लग रही हैं। BPCL, HPCL और IOC उनकी टॉप पिक्स हैं। BPCL और HPCL को थोड़ी मुनाफा वसूली करके 15 रुपए नीचे लेने की सलाह होगी। BPCL में हमें अगले महीने या 20 दिन में 370-375 रुपए तक का स्तर देखने को मिल सकता है।

Union Budget 2024 : बजट में छोटे और मझोले शहरों को रेल लाइन से जोड़ने का हो सकता है ऐलान

अमेरिका में रेट कट की उम्मीद बढ़ने के साथ भारत में भी कल रियल एस्टेट शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। लेकिन अब ये शेयर काफी महंगे हो गए है। इस सेक्टर में बहुत ज्यादा झाग बन गया है। ऐसे में इस समय इस सेक्टर में पैसे फंसाने की सलाह नहीं होगी। बाजार में ऐसे तमाम सेक्टर हैं जिनमें पैसे बन रहे हैं। वहां निवेश करें।

सुशील का कहना है कि आगे वो सेक्टर चलेंगे जो अब तक नहीं चले हैं। इसमें टेक्सटाइल और पेंट शामिल है। लेकिन इनमें कोई व्यू बनाने के लिए अगले हफ्ते तक इंतजार करना होगा।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।