Budget Picks : बजट का बिगुल बज गया है। 23 जुलाई को बजट का एलान हो जाएगा। अब बजट आने में कुछ ही कारोबारी सत्र बचे हैं। ऐसे में CNBC- आवाज़ ने भी बजट का शंखनाद कर दिया। CNBC-आवाज़ लेकर आया है बजट बोनांजा पिक्स। इसमें एक्सपर्ट्स की पसंदीदा कुछ ऐसी थीम और शेयर बताए जाएंगे जो बजट तक या उसके बाद आपके मोटा मुनाफा करा सकते हैं। इस चर्चा में भाग लेने के लिए आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ रहे manasjaiswal.com के तकनीकी विश्लेषक मानस जायसवाल और जाने-माने मार्केट एक्सपर्ट अम्बरीश बलिगा ।
मानस जायसवाल की बजट बोनांजा पिक
मानस जायसवाल को बजट के नजरिए से चंबल फर्टिलाइजर के शेयर पसंद हैं। इस स्टॉक में मानस की 449 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 600 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। इस बजट में सरकार का खेती और किसानों पर फोकस बढ़ सकता है कि जिसका फायदा चंबल फर्टिलाइजर जैसे शेयरों को मिलेगा।
अम्बरीश बलिगा की बजट बोनांजा पिक
अम्बरीश बलिगा को बजट के नजरिए से EasyTrip के शेयर पसंद हैं। इस स्टॉक में अम्बरीश 62 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। स्टॉक की चाल पर नजर डालें तो एनएसई पर ये शेयर 0.37 रुपए यानी 0.90 फीसदी की तेजी के साथ 41.30 रुपए के आसपास दिख रहा है। स्टॉक का अब तक का दिन का हाई 41.74 रुपए और दिन का लो 41.21 रुपए है। स्टॉक का वॉल्यूम 3,147,045 रुपए और मार्केट कैप 7,318 करोड़ रुपए हैं।
EasyTrip ने इस साल अब तक 2.35 फीसदी पॉजिटिव रिटर्न दिया है। जबकिपिछले 1 साल में इसने करीब 5 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 3 साल में इसने 55 फीसदी रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।