Budget Picks : एक्सपर्ट्स के पसंदीदा इन शेयरों पर लगाएं दांव, बजट से पहले और बजट के बाद भी होगी जोरदार कमाई

Budget Picks : जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के गौरांग शाह का कहना है कि आगामी बजट में सरकार का हाउसिंग पर खास फोकस हो सकता है। राजेश सतपुते का कहना है कि बजट के नजरिए से 438 रुपए के ऊपर आने पर ITC में खरीदारी करनी चाहिए

अपडेटेड Jul 09, 2024 पर 11:26 AM
गौरांग की सलाह है कि कैन फिन होम्स में 1150 रुपए के लक्ष्य के साथ निवेश करना चाहिए

Budget Bonanza Picks : बजट का बिगुल बज गया है। 23 जुलाई को बजट का एलान हो जाएगा। ऐसे में CNBC- आवाज़ लेकर आया है बजट बोनांजा पिक्स। एक्सपर्ट की कुछ ऐसी थीम, शेयर जो बजट तक या उसके बाद आपका करा सकते हैं मोटा मुनाफा। बजट से पहले और बाद भी बंपर कमाई की संभावना वाले अपने पसंदीदा पिक्स बताने को लिए आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ हैं www.rajeshsatpute.com के राजेश सतपुते और जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट गौरांग शाह

राजेश सतपुते की बजट पिक

राजेश सतपुते का कहना है कि बजट के नजरिए से 438 रुपए के ऊपर आने पर ITC में खरीदारी करनी चाहिए। वर्तमान में ये स्टॉक 448 रुपए के आसपास दिख रहा। राजेश की राय है कि इस स्टॉक में 428 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 470 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करनी चाहिए।


स्टॉक की चाल पर नजर डालें तो फिलहाल 10 बजे के आसपास ये शेयर 14.10 रुपए यानी 3.25 फीसदी की तेजी के साथ 448 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज ये स्टॉक 447.60 रुपए पर खुला था। वहीं, कल ये 433.65 रुपए पर बंद हुआ था। स्टॉक का वॉल्यूम 7,156,158 के आसपास और मार्केट कैप 560,956 करोड़ रुपए है।

MCX Trading Glitch : तकनीकी समस्याओं के कारण एक घंटे देरी से शुरू होगा कारोबारी सत्र

गौरांग शाह की बजट पिक

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के गौरांग शाह का कहना है कि आगामी बजट में सरकार का हाउसिंग पर खास फोकस हो सकता है। इसक फायदा कैन फिन होम्स (Can Fin Homes) जैसी हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों को मिलेगा। गौरांग की सलाह है कि कैन फिन होम्स में 1150 रुपए के लक्ष्य के साथ 12 महीने से ज्यादा के नजरिए से निवेश करना चाहिए

स्टॉक की चाल पर नजर डालें तो एनएसई पर ये स्टॉक 4.15 रुपए यानी 0.47 फीसदी की कमजोरी के साथ 884 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज ये स्टॉक 892.10 रुपए पर खुला था। वहीं, कल 886.90 रुपए पर बंद हुआ था। आज का इसका दिन का हाई 902 रुपए और 52 वीक हाई 938 रुपए है। स्टॉक का वॉल्यूम 443,665 शेयर और मार्केट कैप 11,774 करोड़ रुपए है।

स्टॉक ने 1 हफ्ते में 0.61 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं, महीने में इसने 14.15 फीसदी, 3 महीने में 9 फीसदी, 1 साल में करीब 15 फीसदी और 3 साल में 72 फीसदी से आसपास रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।