Get App

Budget picks : कैपिटल गेंस और एसटीटी में बढ़त से कैपिटल मार्केट शेयरों पर पड़ेगा असर, आईटी सेक्टर रिकवरी के लिए तैयार

Budget 2024 : वैभव सांघवी ने कहा कि बजट को लेकर नर्वसनेस थोड़ी जायज है क्योंकि इस बार का बजट अपने 5 साल के पॉलिसी डायरेक्शन का संकेत होगा। ऐसे में अगले कुछ दिन बाजार की दिशा काफी कुछ बाजार पर निर्भर करेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 13, 2024 पर 10:47 PM
Budget picks : कैपिटल गेंस और एसटीटी में बढ़त से कैपिटल मार्केट शेयरों पर पड़ेगा असर, आईटी सेक्टर रिकवरी के लिए तैयार
market outlook : बैंकिग शेयरों पर अपनी राय देते हुए वैभव ने कहा कि इस समय इस सेक्टर के मैक्रोज अच्छे नहीं हैं साथ ही इन पर रेग्युलेटरी दबाव भी है। ऐसे में इस सेक्टर पर अभी न्यूट्रल नजरिया है

Market outlook : बजट पर चर्चा करने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़े ASK Hedge Solutions के CEO वैभव सांघवी। वैभव जी के पास फंड मैनेजमेंट में करीब 2 दशक का अनुभव है। ASK Hedge Solutions से पहले वैभव Avendus Capital, Ambit Investment और DSP Merrill Lynch के साथ भी काम कर चुके हैं।

बाजार बजट के पहले थोड़ा वोलेटाइल हो रहा है। क्या कैपिटल गेन को लेकर बाजार में नर्वसनेस दिख रही है? इसके जवाब में वैभव सांघवी ने कहा कि बजट को लेकर नर्वसनेस थोड़ी जायज है क्योंकि इस बार का बजट अपने 5 साल के पॉलिसी डायरेक्शन का संकेत होगा। ऐसे में अगले कुछ दिन बाजार की दिशा काफी कुछ बाजार पर निर्भर करेगी। बाजार की नजर इस बात पर टिकी हुई है कि कैपिटल गेंस और एसटीटी (खास कर ऑप्शंस पर) पर सरकार का क्या रुख रहेगा। बड़े निवेशक F&O का इस्तेमाल हेजिंग के लिए करते हैं। ऐसे में कड़ी निगरानी के साथ F&O सेग्मेंट की बाजार को जरूरत है। इस बात को ध्यान में रखना चाहिए।

अगर ऑप्शंस पर कोई कड़ा रवैया अपनाया जाता है तो कैपिट मार्केट्स को जो भी स्टॉक हैं उन पर थोड़ा निगेटिव असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में बजट एलानों के बाद ही कैपिटल मार्केट से जुड़ी कंपनियों पर कोई व्यू लिया जा सकता है।

आईटी कंपनियों पर बात करते हुए वैभव सांघवी ने कहा कि इस तिमाही या अगली तिमाही में आईटी सेक्टर बॉटम आउट हो जाएगा। आईटी सेक्टर का वैल्युएशन अभी सही लग रहा है। अगर आईटी कंपनियों के मैनेजमेंट की कमेंट्री अच्छी रहती है तो ये सेक्टर तेजी पकड़ सकता है। यहां से इसमें रिकवरी की काफी गुंजाइश है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें