Union Budget 2023: साल 2023 के मार्केट के लिए अच्छा रहने की उम्मीद है। यूनियन बजट में ग्रोथ पर सरकार का फोकस रहने की उम्मीद है। 2024 के आम चुनाव के पहले यह केंद्र सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा। पॉलिसी एक्शन के नजरिए से देखें तो 2023 में बाजार में जोश कायम रहने की उम्मीद है। Refolio Investments के फाउंडर और सीईओ संतोष जोसफ ने मनीकंट्रोल के साथ बातचीत में यह बताया। संतोष जोसफ का कहना है कि budget 2023 इकोनॉमी को प्रोत्साहन देने वाला होगा। इस बजट में सरकार का फोकस, खपत, क्रेडिट ग्रोथ और कुछ सेक्टरों के लिए आवंटन बढ़ाने पर होगा।
