Economic Survey 2020 । आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट पेश करने से पहले प्रेसिडेंट रामनाथ कोविंद ने दोनों सदनों को संबोधित किया। कोविंद ने कहा कि 2020 का साल भारत के लिए बेहद अहम है।

Economic Survey 2020 । आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट पेश करने से पहले प्रेसिडेंट रामनाथ कोविंद ने दोनों सदनों को संबोधित किया। कोविंद ने कहा कि 2020 का साल भारत के लिए बेहद अहम है।
उन्होंने सरकारी योजनाओं और लोगों पर उनके असर के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार का मंत्र "सबका साथ", "सबका विकास" "सबका विश्वास" है।
प्रेसिडेंट कोविंद ने कहा, यह दशक भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। हम एक भारत, श्रेष्ठ भारत का संकल्प पूरा करेंगे। भारत का संविधान हमारा मार्गदर्शक है। इस दशक को भारत का दशक बनाना है।7 माह में संसद ने कार्य के नए कीर्तिमान बनाए हैं। हमारी सरकार ने तीन तलाक खत्म किया। इस सरकार ने कई ऐतिहासिक कानून बनाए। सरकार को नए भारत निर्माण के लिए जनादेश मिला है। नए भारत में दलित, पीड़ित का कल्याण होगा। नए भारत में सांस्कृतिक गौरव, विकास पर जोर रहेगा। सरकार के प्रयास से विश्व में भारत की साख बढ़ी है। देश की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में सुधार हुआ है।
प्रेसिडेंट कोविंद ने अपने संबोधन में जिन स्कीमों का जिक्र किया वो ये हैं।
पीएम फसल योजना के तहत 1.65 करोड़ किसानों ने स्कीम में साइन-अप किया है और अपने फसलों का बीमा करा रहे हैं।
देश के 112 जिलों जहां विकास कम है, उन्हें प्रायॉरिटी और स्पेशल केयर दिया जा रहा है।
प्रेसिडेंट ने कहा, आयुष्मान भारत का असर हेल्थ सेक्टर पर पड़ा है।
प्रेसिडेंट ने स्टार्टअप के बारे में कहा कि जरूरी इकोसिस्टम में भारत का नंबर दुनिया में तीसरा है।
प्रेसिडेंट रामनाथ कोविंद ने कहा, 2022 तक सिक्किम, मिजोरम, मणिपुर और नगालैंड को रेल से कनेक्ट कर दिया जाएगा।
कोविंद ने कहा कि CAA (नागरिकता संशोधन कानून) ने गांधी का सपना पूरा किया है।
कोविंद ने कहा कि अभी भी ग्रामीण इलाकों में 15 करोड़ ऐसे घर हैं जहां वाटर पाइपलाइन नहीं है।
प्रेसिडेंट कोविंद ने कहा, प्रोटेस्ट के नाम पर देशभर में हिंसा फैलाने से देश कमजोर होता है।
टूरिज्म इंडेक्स के मामले में भारत की रैंकिंग 52वें पायदान से बढ़कर 34वें रैंक पर पहुंच गया है।
इनसॉल्वेंसी के निपटारे (resolving insolvency) के मामले में इंडिया की रैंकिंग
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।