Economic Survey 2023: देश के लोगों को सस्ते में अच्छी दवाईयां उपलब्ध हो सके, इसके लिए सरकार ने पिछले साल अहम फैसले लिए। आज संसद में चालू वित्त वर्ष 2022-23 की आर्थिक सेहत की रिपोर्ट पेश हुई। इसमें सरकार ने जानकारी दी कि पिछले साल कितनी दवाईयों की अधिकतम कीमत तय हुई और इसके अलावा सस्ते में दवाईयां उपलब्ध कराने के लिए जनऔषधि केंद्र खोलने का फैसला किया गया। केंद्र सरकार ने 2022 तक NLEM, 2015 के तहत 358 दवाओं के 890 फॉर्मूलेशन के लिए अधिकतम कीमत तय किया था। ये दवाईयां अलग-अलग बीमारियों से संबंधित हैं और इनकी अधिकतम कीमत नेशनल लिस्ट ऑफ एसेंशियल मेडिसिन्स (NLEM), 2015 के तहत तय की गई हैं।
