Budget 2024 Highlights: आर्थिक सर्वे 2024 में कहा गया है कि जियो-पॉलिटिकल चुनौतियों के बावजूद देश की इकोनॉमी की स्थिति अच्छी है। इसमें मेंटल हेल्थ और कृषि पर फोकस बढ़ाने पर भी जोर दिया है। वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग के आर्थिक प्रभाग की ओर से तैयार किया जाता है। इसे मुख्य आर्थिक सलाहकार की देखरेख में तैयार किया जाता है
Budget 2024 Highlights: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को बजट पेश करने से एक दिन पहले 22 जुलाई सोमवार को लोकसभा में प्री-बजट डॉक्यूमेंट यानि आर्थिक सर्वे 2023-24 पेश कर दिया है। इकोनॉमिक सर्वे 2024 के मुताबिक, इस फाइनेंशियल ईयर में ग्रोथ 6.5 से 7 फीसदी रहने के आसार हैं। साथ ही इसमें ये भी कहा गया है कि देश में महंगाई काबू में है और जियो-पॉलिटिकल चुनौतियों के बावजूद इकोनॉ
Budget 2024 Highlights: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को बजट पेश करने से एक दिन पहले 22 जुलाई सोमवार को लोकसभा में प्री-बजट डॉक्यूमेंट यानि आर्थिक सर्वे 2023-24 पेश कर दिया है। इकोनॉमिक सर्वे 2024 के मुताबिक, इस फाइनेंशियल ईयर में ग्रोथ 6.5 से 7 फीसदी रहने के आसार हैं। साथ ही इसमें ये भी कहा गया है कि देश में महंगाई काबू में है और जियो-पॉलिटिकल चुनौतियों के बावजूद इकोनॉमी की स्थिति अच्छी है। आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट अब 2 बजे राज्यसभा में पेश की जाएगी। इससे पहले संसद में पहुंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कल हम जो बजट पेश करेंगे, वो हमारी अमृतकाल की यात्रा में एक अहम मील का पत्थर है। यह बजट अगले पांच सालों के लिए दिशा और दिशा तय करेगा। यह हमारे राष्ट्र की नियति को आकार देने में अहम भूमिका निभाएगा और हमें 2047 तक विकसित भारत के हमारे दृष्टिकोण को हासिल करने की दिशा में प्रेरित करेगा।
बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई 2024 को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी। बजट से पहले वित्त मंत्री आज (22 जुलाई 2024) संसद पटल पर सरकार का इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी। इकोनॉमिक सर्वे में देश की आर्थिक विकास का लेखा-जोखा होता है। इसे लोकसभा में दोपहर 1 बजे और राज्यसभा में 2 बजे पेश किया जाएगा। दोपहर 02.30 बजे नेशनल मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें केंद्र सरकार के चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर (CEA) वी अनंत नागेश्वरन संबोधित करेंगे।
इसे संसद टीवी और पीआईबी इंडिया लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। वित्त मंत्रालय फेसबुक- https://www.facebook.com/finmin.goi लाइव करेंगे। वहीं ट्विटर हैंडल @FinMinIndia पर फॉलो कर सकते हैं। इकोनॉमिक सर्वे जारी होने के बाद बजट वेबसाइट पर इकोनॉमिक सर्वे डॉक्युमेंट डाउनलोड और एक्सेस कर सकते हैं। https://www.indiabudget.gov.in/economicsurvey/
दरअसल आर्थिक सर्वे देश की इकोनॉमी की पूरी तस्वीर पेश की जाती है। इसमें अर्थव्यवस्था की स्थिति, संभावनाओं और नीतिगत चुनौतियों का विस्तार से ब्योरा दिया जाता है। इकोनॉमिक सर्वे में बीते वित्त वर्ष के रोजगार, जीडीपी, मुद्रास्फीति और बजट घाटे की जानकारी देने वाले काफी महत्वपूर्ण आंकड़े होते हैं। उनका गहराई से आसान भाषा में विश्लेषण भी किया जाता है। इस बार का इकोनॉमिक सर्वे मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन की अगुआई वाली टीम ने तैयार किया है।
देश का पहला इकोनॉमिक सर्वे 1950-51 के दौरान पेश किया गया था। उस वक्त यह बजट का हिस्सा था। लेकिन, 1964 से इकोनॉमिक सर्वे को बजट से एक दिन पहले पेश करने की परंपरा शुरू की गई। इससे लोगों को बजट से पहले अर्थव्यवस्था के बारे में जानकारी मिल जाती है। इस साल 1 फरवरी को अंतरिम बजट से पहले आर्थिक सर्वे पेश नहीं किया गया था। सरकार ने बस अर्थव्यवस्था के बारे में संक्षेप में जानकारी दी थी।
इस सत्र में सरकार ने 6 बिल भी सूचीबद्ध किए हैं। जिन्हें सरकार सत्र के दौरान ही पारित भी कराएगी। इसमें वित्त विधेयक के अलावा डिजास्टर मैनेजमेंट बिल, बॉयलर्स बिल, भारतीय वायुयान विधेयक, कॉफी प्रमोशन एंड डेवलपमेंट बिल और रबर प्रमोशन एंड डेवलपमेंट बिल शामिल है।