Get App

बजट 2023: होटल इंडस्ट्री को ECLGS लोन चुकाने के लिए मिले ज्यादा वक्त, Royal Orchid के अमित जायसवाल की मांग

अमित जायसवाल ने कहा कि होटल इंडस्ट्री की सरकार से ECLGS लोन चुकाने की अवधि बढ़ाने की मांग कर रही है।ECLGS के तहत इस समय 6 साल में लोन चुकाना पड़ता है। होटल सेक्टर चाहता है कि EPCG स्कीम की रियायतें और 10 साल के लिए बढ़ाई जाये। हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए राहत मिलने के लिए सरकार से मांग की जा रही है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 16, 2023 पर 4:39 PM
बजट 2023: होटल इंडस्ट्री को ECLGS लोन चुकाने के लिए मिले ज्यादा वक्त,  Royal Orchid के अमित जायसवाल की मांग
Royal Orchid Hotels के सीएफओ अमित जायसवाल का कहना है कि हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को एक्सपोर्ट का दर्जा मिलना चाहिए। होटल इंडस्ट्री को इंफ्रास्ट्रक्चर का दर्जा मिलने की मांग भी की गई है

बजट 2023: यूनियन बजट 2023 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इस बजट से हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को बहुत उम्मीद है। कोरोना की महामारी की होटल व्यवसाय पर बहुत बड़ी मार पड़ी थी। धीरे-धीरे इस सेक्टर की गाड़ी पटरी पर लौट रही है। लेकिन कोरोना से हुए नुकसान की भरपाई अभी नहीं हो पाई है। ऐसे होटल इंडस्ट्री का मानना है कि यूनियन बजट में सरकार इस सेक्टर की मदद के लिए उपायों का ऐलान कर सकती है। रॉयल ऑर्किड होटल्स के सीएफओ अमित जायसवाल (Amit Jaiswal, CFO, Royal Orchid Hotels) ने सीएनबीसी-आवाज़ से होटल इंडस्ट्री की उम्मीदों के बारे में बताया। आइए जानते हैं बजट से क्या हैं सेक्टर की उम्मीदें-

12 साल तक हो सेटऑफ का विकल्प

अमित जायसवाल ने कहा कि हॉस्पिटैलिटी सेक्टर का मानना है कि कारोबार में घाटे को 12 साल तक सेटऑफ का विकल्प मिलना चाहिए। इसका मतलब ये है कि सरकार से यह इंडस्ट्री सेटऑफ अवधि बढ़ाये जाने की उम्मीद कर रही है। अभी 8 साल तक घाटे को कैरी फॉरवर्ड करने की इजाजत दी जाती है।

सरकार बजट में इंटरेस्ट सब्वेंशन स्कीम को 2025 तक रख सकती है जारी, एथेनॉल कंपनियों को मिलेगी राहत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें