फुटवियर पर घटेगी एक्साइज ड्यूटी!

बजट में रोजगार देने वाली लेदर इंडस्ट्री, जेम्स एंड ज्वेलरी इंडस्ट्री और डायमंड इंडस्ट्री सेक्टर को बड़ी राहत मिल सकती है।

अपडेटेड Feb 05, 2016 पर 1:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

इस बार बजट में रोजगार देने वाली लेदर इंडस्ट्री, जेम्स एंड ज्वेलरी इंडस्ट्री और डायमंड इंडस्ट्री सेक्टर को बड़ी राहत मिल सकती है। सीएनबीसी-आवाज़ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक सभी फुटवियर पर एक्साइज ड्यूटी 12.5 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी की जा सकती है। वहीं इमिटेशन ज्वेलरी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई जा सकती है।

सूत्रों का कहना है कि बजट में 2000 रुपये तक के दाम वाले गैर चमड़े के फुटवियर पर ड्यूटी घटकर 6 फीसदी हो सकती है। बता दें कि अभी कुछ प्रोडक्ट को छोड़कर 12.5 फीसदी की एक्साइज लगती है।

सूत्रों के मुताबिक बजट में सरकार लेदर इंडस्ट्री के लिए एक्साइज ड्यूटी में छूट 35 फीसदी तक कर सकती है। लेदर इंडस्ट्री के लिए एक्साइज ड्यूटी में फिलहाल 25 फीसदी की छूट दी जा रही है। साथ ही लेदर मशीनरी पर पूरी तरह से ड्यूटी हटाई जा सकती है। अभी लेदर मशीन पर 26.43 फीसदी ड्यूटी लगती है।

वहीं बजट में इमिटेशन ज्वेलरी पर कस्टम ड्यूटी 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी की जा सकती है। साथ ही इमिटेशन ज्वेलरी पर एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह हटाने का प्रस्ताव है, जबकि अभी इमिटेशन ज्वेलरी पर 6 फीसदी एक्साइज ड्यूटी लगती है।

दरअसल सरकार का घरेलू इंडस्ट्री को सस्ते इंपोर्ट से बचाने का मकसद, ऐसे में ये कदम उठाने की बात कही जा रही है। सरकार की डायमंड के लिए स्पेशल नोटिफाइड जोन से ट्रेडिंग को बढ़ावा देने का प्रस्ताव है। अभी स्पेशल नोटिफाइड जोन में सिर्फ डिस्प्ले की सुविधा मिलती है। बताया जा रहा है कि वाणिज्य मंत्रालय ने भी लेदर इंडस्ट्री के लिए इस छूट के प्रस्ताव का समर्थन किया है।

वीडियो देखें


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।