Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज करेंगी राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ बैठक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट को लेकर गुरुवार को राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ बैठक करेंगी

अपडेटेड Dec 30, 2021 पर 11:16 AM
Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज करेंगी राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ बैठक

Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट को लेकर सभी इंडस्ट्री, इकोनॉमिस्ट, अधिकारियो के साथ बात कर रही है। अब पारंपरिक बजट पूर्व परामर्श के हिस्से के रूप में गुरुवार को राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ बैठक करेंगी।

यह बैठक आज 30 दिसंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में बैठक होगी। यह इस महीने की शुरुआत में आयोजित अन्य लोगों के साथ हुई मीटिंग से अलग होगी क्योंकि इस बैठक में सभी शामिल होंगे। इससे पहले वित्त मंत्री ने सभी मीटिंग ऑनलाइन की है।


सीतारमण अब तक कॉरपोरेट, फाइनेंशियल सेक्टर की कंपनियों, मजदूर संगठनों, कृषि विशेषज्ञों और प्रमुख अर्थशास्त्रियों के साथ बैठकें कर चुकी हैं। इन बैठकों में आयकर स्लैब को युक्तिसंगत बनाने, डिजिटल सेवाओं को बुनियादी ढांचा का दर्जा दिए जाने और हाइड्रोजन भंडारण को प्रोत्साहन देने जैसे सुझाव दिये गए हैं।

पिछले सप्ताह जारी वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार इस प्रकार की आठ बैठकें 15 दिसंबर से 22 दिसंबर के बीच हो चुकी हैं। 15 दिसंबर को वित्त मंत्री ने बजट-पूर्व कई सेक्टर्स के लोगों, इंडस्ट्री के साथ बजट पूर्व चर्चा शुरू कर चुकी है।

बीते शुक्रवार को वित्तमंत्री आगामी आम बजट 2022-23 के संबंध में राजधानी में दो सत्रों में अलग-अलग सेक्टर्स के हितधारकों के साथ बजट पूर्व परामर्श कर चुकी है। ये बैठक भी ऑनलाइन आयोजित की गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।