FM निर्मला सीतारमण 30 दिसंबर को राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ करेंगी बजट पर चर्चा

बैठक 30 दिसंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में होगी। पिछली बैठकों के विपरीत यह बैठक आमने-सामने की होगी।

अपडेटेड Dec 28, 2021 पर 9:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 1 फरवरी 2022 को बजट पेश करना है

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) गुरुवार को राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ आगामी बजट (Budget 2022) को लेकर विचार-विमर्श करेंगी। सूत्रों ने बताया कि बैठक 30 दिसंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में होगी। पिछली बैठकों के विपरीत यह बैठक आमने-सामने की होगी।

बजट तैयारियों के सिलसिले में वित्त मंत्री विभिन्न पक्षों के साथ बैठकें कर रही हैं। यह बैठक उसी कड़ी का हिस्सा है। सीतारमण, 2022-23 का बजट संभवत: एक फरवरी को पेश करेंगी। यह वित्त मंत्री के रूप में सीतारमण का चौथा बजट होगा।

सीतारमण अब तक कॉरपोरेट, फाइनेंशियल सेक्टर की कंपनियों, मजदूर संगठनों, कृषि विशेषज्ञों और प्रमुख अर्थशास्त्रियों के साथ बैठकें कर चुकी हैं। इन बैठकों में आयकर स्लैब को युक्तिसंगत बनाने, डिजिटल सेवाओं को बुनियादी ढांचा का दर्जा दिए जाने और हाइड्रोजन भंडारण को प्रोत्साहन देने जैसे सुझाव दिये गए हैं।


पिछले सप्ताह जारी वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार इस प्रकार की आठ बैठकें 15 दिसंबर से 22 दिसंबर के बीच हो चुकी हैं। 15 दिसंबर को वित्त मंत्री ने बजट-पूर्व कई सेक्टर्स के लोगों, इंडस्ट्री के साथ बजट पूर्व चर्चा शुरू कर चुकी है।

RFD कार्यक्रम में बोले मुकेश अंबानी, 'पहले से कहीं ज्यादा उज्जवल दिख रहा रिलायंस का भविष्य'

बीते शुक्रवार को वित्तमंत्री आगामी आम बजट 2022-23 के संबंध में राजधानी में दो सत्रों में अलग-अलग सेक्टर्स के हितधारकों के साथ बजट पूर्व परामर्श कर चुकी है। ये बैठक भी ऑनलाइन आयोजित की गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।