Halwa Ceremony Budget 2023: कल 26 जनवरी को होगी हलवा सेरेमनी, जानिए बजट में इसका क्या है महत्व

Halwa Ceremony Budget 2023: व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2023 को देश का आम बजट पेश करेंगी। बजट पेश होने से पहले हलवा सेरेमनी (Halwa Ceremony) होती है। हलवा सेरेमनी बजट पेश होने से पहले की जाने वाली काफी पुरानी परंपरा है। इस बार हलवा सेरेमनी कल गुरुवार 26 जनवरी को की जाए

अपडेटेड Jan 25, 2023 पर 5:26 PM
Halwa Ceremony Budget 2023: हलवा सेरेमनी कल गुरुवार 26 जनवरी को की जाएगी।

Halwa Ceremony Budget 2023: व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2023 को देश का आम बजट पेश करेंगी। बजट पेश होने से पहले हलवा सेरेमनी (Halwa Ceremony) होती है। हलवा सेरेमनी बजट पेश होने से पहले की जाने वाली काफी पुरानी परंपरा है। इस बार हलवा सेरेमनी कल गुरुवार 26 जनवरी को की जाएगी। हलवा सेरेमनी के दौरान वित्त मंत्रालय में हलवा बनाया जाता है। ये हलवा वित्त मंत्रालय के कर्मचारियों को बांटा जाता है। बजट के काम में जुटने से पहले सबका मुंह मीठा किया जाता है।

हर साल होती है हलवा सेरेमनी

हलवा सेरेमनी की परंपरा काफी पुरानी है और इसे हर साल निभाया जाता है। हालांकि, साल 2022 में कोविड कारण इस रस्‍म को नहीं निभाया गया था। बीते साल बजट की छपाई से पहले की जाने वाली हलवा सेरेमनी नहीं हुई थी। बीते साल स्टॉफ को उनके ऑफिस में ही मिठाई दी गई थी। हर साल बजट की छपाई शुरू होने से पहले हलवा सेरेमनी होती है।


वित्त मंत्रालय के अधिकारियों को फॉलो करने होते हैं नियम

बजट में हलवा सेरेमनी जरूरी होत है क्योंकि किसी भी अच्छे काम की शुरुआत मीठे से होती है। हलवा सेरेमनी यानी 26 जनवरी से लेकर 1 फरवरी तक बजट से जुड़े सभी अधिकारी वित्त मंत्रालय में ही रहना होगा। वह अपने परिवार से भी संपर्क नहीं कर सकते। उन्हें अपने परिवार से दूर रहना पड़ेगा। बजट 1 फरवरी 2023 को पेशन होना है। बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 6 अप्रैल 2023 तक चलेगा।

 

बजट 2023 : निर्मला सीतारमण के बजट की खबर नहीं होगी मिस, आपके मोबाइल फोन पर मिलेगी हर जानकारी, जानिए कैसे" href="https://hindi.moneycontrol.com/news/business/budget/budget-2023-you-will-get-every-big-thing-of-union-budget-on-mobile-app-know-why-1024401.html">बजट 2023 : निर्मला सीतारमण के बजट की खबर नहीं होगी मिस, आपके मोबाइल फोन पर मिलेगी हर जानकारी, जानिए कैसे

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।