Budget 2022: देश में कोरोना से बढ़ी मानसिक बीमारियां, सरकार शुरू करेगी नेशनल टेली मेंटल हेल्थ प्रोग्राम

नेशनल टेली मेंटल हेल्थ प्रोग्राम में 23 टेली मेंडल हेल्थ सेंटर्स का एक नेटवर्क शामिल होगा

अपडेटेड Feb 01, 2022 पर 1:53 PM
नेशनल टेली मेंटल हेल्थ प्रोग्राम में 23 टेली मेंडल हेल्थ सेंटर्स का एक नेटवर्क शामिल होगा

Budget 2022: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया। इस बजट में हेल्थ सेक्टर के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं। मेंडल हेल्थ पर कोविड -19 महामारी के प्रभाव को स्वीकार करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की है कि केंद्र सरकार एक नेशनल टेली मेंटल हेल्थ प्रोग्राम (National Tele Mental Health program) शुरू करेगी।

वित्त मंत्री ने संसद में अपने बजट 2022 के भाषण में कहा कि कोरोना महामारी ने सभी उम्र के लोगों में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा दिया है। गुणवत्तापूर्ण मानसिक स्वास्थ्य परामर्श और देखभाल सेवाओं तक बेहतर पहुंच के लिए एक नेशनल टेली मेंटल हेल्थ प्रोग्राम शुरू किया जाएगा।

इसके अलावा वित्त मंत्री ने कहा कि नेशनल टेली मेंटल हेल्थ प्रोग्राम में उत्कृष्टता के 23 टेली मेंडल हेल्थ सेंटर्स का एक नेटवर्क शामिल होगा। निम्हंस नोडल केंद्र होंगे और IIIT बैंगलोर मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करेगा।


उन्होंने कहा कि हमारे सामने ओमीक्रोन लहर की चुनौती है, हमारे वैक्सीनेशन अभियान की गति ने इससे निपटने में बहुत मदद की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2022 का बजट पेश कर दिया है। इस बार केंद्रीय बजट-2022 में इनकम टैक्स स्लैब में किसी भी तरह का कोई फेरबदल नहीं किया गया है। यह पहले की तरह चलता रहेगा।

Budget 2022: Budget 2022: जानिए टैक्सपेयर्स को बजट में मिली क्या राहत

मोदी सरकार ने कॉपरेटिव टैक्स को घटाने के साथ ही उस पर लगने वाले सरचार्ज को कम कर दिया है। FM निर्मला सीतारमण ने इस बार का अपना बजट भाषण 90 मिनट में खत्म कर दिया। साल 2020 में निर्मला सीतारमण का सबसे लंबा बजट भाषण रहा है। उन्होंने अपना बजट भाषण 2 घंटे 40 मिनट यानी कुल 160 मिनट में खत्म किया था।

वित्त मंत्ती निर्मला सीतारमण ने कहा है कि प्रोड्क्शन लिंक्ड इनसेंटिव स्कीम से 60 लाख नई नौकरियों के मौके बनाए जाएंगे। आत्मनिर्भर भारत के मकसद को हासिल करने में इस योजना से बड़ी मदद मिली है। अगले पांच साल में इससे 60 लाख रोजगार के मौके बनेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।