Get App

'इन्सेटिव बेस्ड पॉलिसी से BS-VI ट्रांजिशन आसान होगा'- ASHOK LEYLAND के MD & CEO VIPIN SONDHI

आवाज़ से बात करते हुए VIPIN SONDHI ने कहा कि बजट में इंफ्रा पुश और स्क्रैपेज पॉलिसी से मांग को बढ़ावा मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2021 पर 5:50 PM
'इन्सेटिव बेस्ड पॉलिसी से BS-VI ट्रांजिशन आसान होगा'- ASHOK LEYLAND के MD & CEO VIPIN SONDHI

कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किये गये बजट पर इंडुस्ट्री की प्रतिक्रिया जानने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ ने ASHOK LEYLAND के MD & CEO VIPIN SONDHI से एक्स्क्लूसिव बातचीत की। उनसे स्क्रैपेज पॉलिसी पर इंडस्ट्री की मांग क्या है। इसके अलावा कमर्शियल व्हीकल में डिमांड कैसी है इन प्रश्नों के उत्तर जानने की कोशिश की। आवाज़ से बात करते हुए  VIPIN SONDHI ने कहा कि बजट में इंफ्रा पुश और स्क्रैपेज पॉलिसी से मांग को बढ़ावा मिलेगा।

विपिन सोंधी ने कहा कि स्क्रैपेज पॉलिसी में इन्सेटिव देने की मांग की गई है क्योंकि स्क्रैपेज पर इन्सेटिव देने से ही मांग बढ़ेगी। इसके अलावा इन्सेटिव बेस्ड पॉलिसी से BS-VI ट्रांजिशन आसान होगा। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री ने जो मांग की थी कि ये इंसेटिव बेस्ड थी इसलिए इस पॉलिसी का ऐलान इंसेटिव बेस्ट होना चाहिए था लेकिन वित्त मंत्री ने इसके लिए वॉलुंटरी शब्द का उपयोग किया है। इसलिए बजट में इस पॉलिसी का विस्तार से अध्यन करने की जरूरत होगी। यदि ये इंसेटिव बेस्ड होगी तो इंडस्ट्री के लिये ज्यादा बेहतर होगी।

उन्होंने आगे कहा कि 15 साल पुरानी गाड़ियों से प्रदूषण ज्यादा होता है। वहीं स्क्रैपेज पॉलिसी से नए रोजगार भी बढ़ेंगे और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारने से ट्रांसपोर्ट आसान होगा। वहीं रोड अच्छे रहने से ट्रांसपोर्ट खर्च घटेगा। जबकि ई-कॉमर्स से छोटे कमर्शियल वाहनों की मांग बढ़ी है।

सीएमडी सोंधी ने कहा ये पॉलिसी अब आ गई है। अब इस स्क्रैपेज पॉलिसी से एक शुरुआत हो गई है। अब इसके स्क्रैपेज सेंटर तैयार किये जाने चाहिए जिससे रोजगार बढ़ेंगे।

विपिन सोंधी ने कहा कि पिछले 2 साल से कमर्शियल व्हीकल की मांग कम हुई है। LCV की मांग में रिकवरी दिख रही है। इकोनॉमी में सुधार से कमर्शियल व्हीकल की मांग बढ़ेगी।

इंफ्रा में पुश देने की बात पर उन्होंने कहा कि ये हर व्यक्ति के लिए अच्छा होता है इससे नेशनल प्रोडक्टिविटी बढ़ जाती है। अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर, हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन अच्छे होने से लोग तरोताजा अपने गंतव्य पर पहुंचते हैं। जब इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ता है तो सीमेंट और स्टील सेक्टर में भी तेजी आती है। अच्छी सड़कें होने से कमर्शियल व्हीकल की मांग में तेजी आने की संभावना बनी रहती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें