India Budget 2024 : सरकार ने मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए PLI स्कीम शुरू की थी। इस स्कीम के अच्छे नतीजे मिले हैं। जीडीपी में मैन्युफैक्चरिंग की हिस्सेदारी बढ़ी है। मैन्युफैक्चरिंग में निवेश बढ़ रहा है। इस स्कीम की बदौलत 14 प्रमुख सेक्टर में सितंबर 2023 तक 95,000 करोड़ रुपये का निवेश आया है। उम्मीद है कि सरकार अंतरिम बजट (Interim Budget 2024) में पीएलआई स्कीम को अट्रैक्टिव बनाने का ऐलान करेगी। वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। यह अंतरिम बजट होगा। लेकिन, एक्सपर्ट्स का मानना है कि लोकसभा चुनावों को देखते हुए सरकार पीएलआई स्कीम के फा्यदों के बारे में बजट में विस्तार से बताएगी। वित्तमंत्री पीएलआई स्कीम के जरिए इकोनॉमिक ग्रोथ बढ़ाने का रोडमैप भी बजट में पेश कर सकती हैं।
