LPG Cylinder Price Today 1st February 2023: बजट 2023 (Union Budget 2023) पेश होने से पहले वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। आज सरकार ने घरेलू सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज एलपीजी सिलेंडर के दाम जारी कर दिया है। सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर यानी 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर और 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी, अभी ये पुराने रेट्स पर ही मिलेंगे।
