वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने चुनावी बजट पेश किया है। बजट में मिडिल क्लास को टैक्स छूट का का तोहफा दिया गया है। वहीं गरीब किसानों के खाते में सीधे पैसे आएंगे। बजट हाउसिंग सेक्टर को भी मिले बड़े तोहफे मिले हैं। बजट ने मिडिल क्लास के दोनों हाथों में लड्डू दिए हैं। अब 5 लाख तक की आय टैक्स फ्री होगी। वहीं, स्टैंडर्ड डिडक्शन भी 10 हजार बढ़ा दिया गया है।
वहीं बजट बनाने वाली टीम में शामिल
रेवेन्यू सेक्रेटरी अजय भूषण पांडेय और
डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सेक्रेटरी के
राजीव कुमार का कहना है कि बजट इकोनॉमी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसलिए इससे बैंक और टैक्स पेयर्स सभी को आने वाले दिनों में फायदा होगा।
बाजार के दिग्गजों ने बजट को शानदार बताया है। आईकैन इंवेस्टमेंट एडवाइजर्स के चेयरमैन अनिल सिंघवी का कहना है कि इस बजट से मिडिल क्लॉस को राहत मिलेगी, ये अपने में बड़ी बात है।
बजट पेश होने के बाद नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा कि बजट में सोशल सेक्टर पर ज्यादा फोकस किया है। बेहतर शिक्षा और हेल्थ के साथ 9 से 10 फीसदी की ग्रोथ को आसानी से छूआ जा सकता है।
वहीं इंडस्ट्री बजट से खुश दिख रही है। गोदरेज ग्रुप के चेयरमैन अदि गोदरेज ने छोटे व्यापारियों और मिडिल क्लास के लिए बजट को काफी अच्छा बताया जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा के एमडी पवन गोयनका ने बजट पर कहा की सरकार लान्ग टर्म प्लानिंग कर रही है, जो की देश के लिए काफी अच्छा हैI
बाजार के दिग्गज और जानकार बजट से बहुत खुश हैं। उनके मुताबिक टैक्स छूट मिडिल क्लास के लिए बड़ी राहत है। बाजार के दिग्गज निवेशक रमेश दमानी का कहना है कि बाजार में जोश भरने वाला बजट आया है और चुनाव से पहले बाजार नया हाई बनाएगा।
एनाम ग्रुप के फाउंडर वल्लभ भंसाली का कहना है कि ये बजट देश की 80 फीसदी आबादी को कवर करेगा। इससे देश में कंजम्पशन बढ़ेगा और इससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
कोटक महिंद्रा के एएमसी और सीईओ नीलेश शाह का मानना है कि सालों से बुरा दौर झेल रहे रियल एस्टेट सेक्टर को इस बजट में बड़ी राहत मिली है। उनके मुताबिक बजट के बाद रियल एस्टेट सेक्टर के दिन फिरने की उम्मीद है।
एसबीआई चैयरमेन रजनीश कुमार का मानना है कि अर्थव्यवस्था के लिए बजट अच्छा है। वहीं सीआईआई के आर्थिक मामलों की समिति के अध्यक्ष विनायक चटर्जी ने भी बजट को आम लोगों के लिए अच्छा बतायाI