Nirmala Sitharaman Saree: बजट 2024 के दौरान निर्मला सीतारमण ने पहनी ये खास साड़ी, भारतीय संस्कृति के लिए खास ट्रिब्यूट

केंद्रीय वित्तमंत्री की साड़ी कलेक्शन के बारे में अकसर चर्चा होती रहती है। कॉटन और रेशम से बनी ये साड़ियां भारत के हस्तशिल्प और संस्कृति का अहम हिस्सा हैं। आज पेश किए गए बजट के दौरान वित्त मंत्री की साड़ियों पर फिर एक बार लोगों का ध्यान गया। इस बार निर्मला सीतारमण ने इस राज्य की पारंपरिक वेशभूषा को ट्रिब्यूट-

अपडेटेड Feb 01, 2024 पर 9:46 AM
हर साड़ी कुछ कहता है.. जानिए इस बार निर्मला सीतारमण की साड़ी के रंग के क्या मायने हैं

Nirmala Sitharaman Saree: 1 फरवरी 2024 के अंतरिम बजट (Interim Budget 2024) पेश करने से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister) बहीखाते के साथ दिखाई दीं। इस बार बहीखाते के साथ-साथ उनकी साड़ी ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। निर्मला सीतारमण ने इस बार ब्लू रंग की साड़ी पहनी हैं। निर्मला सीतारमण अपने स्टाइल और फैशन के लिए भी मशहूर हैं खासतौर पर बजट के मौके पर। अब देखना है कि जब वह ब्लू रंग की साड़ी में भाषण देती हैं।

छठी बार बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman Sarees) ने अपनी साड़ी में इन खास चीजों का ध्यान रखा। 2024 में अंतरिम बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण फिर एक बार भारत की संस्कृति को प्रमोट करते एक खास तरह की साड़ी पहनी।

2019 से लेकर अब तक पहनी गईं निर्मला सीतारमण साड़ियों की एक झलक-

2019 में निर्मला सीतारण ने पहली बार बजट पेश किया। अपनी जिंदगी के इस ऐतिहासिक दिन पर वित्त मंत्री ने ब्राइट पिंक और गोल्डन बॉर्डर की मंगलागिरी साड़ी पहनी थी। ये साड़ियां आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में तैयार की जाती हैं। ये सिल्क कॉटन और प्योर कॉटन से बनाई जाती हैं।

2020 के बजट के दौरान निर्मला सीतारमण ने एक पीले रंग की साड़ी पहनी थी। भारतीय संस्कृति में पीले रंग को उत्सव और उत्साह से जोड़कर देखा गया है। ये बजट भारत में एंत्रप्रेन्योरशिप और स्टार्ट अप्स को बढ़ावा देने के लिए पेश किया गया था।

2021 के बजट में लाल रंग की साड़ी और लाल रंग के बही खाते के साथ दिखाई दीं। वित्त मंत्री ने लाल और ऑफ व्हाइट रंग की रेशम से बनी पोचमपल्ली साड़ी पहनी थी। साड़ी के बॉर्डर पर इकाट पैटर्न बना। ये साड़ियां तेलंगाना के यादाद्री भुवनगिरी जिले में तैयार की जाती हैं।


2022 में निर्मला सीतारमण चौथा बजट पेश करते वक्त ने जंग लगे लोहे के रंग और मरून के कॉम्बिनेशन से बनी एक हैंडलूम साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के बॉर्डर पर सिल्वर धागों का महीन काम था। ये एक बोमकई साड़ी थी जिसे खासतौर पर ओडिशा में बनाया जाता है।

2023 में निर्मला सीतारमण ने फिर बही खाते के साथ एक लाल रेशम की साड़ी पहनी है जिसके बॉर्डर पर काले धागों और सुनहरे रंग की डिटेलिंग थी। इस बार भी निर्मला सीतारमण ने हैंडलुम्स को प्रमोट किया।कर्नाटक के धारवाड़ क्षेत्र की पारंपरिक हैंडलूम 'कसुती' और 'इल्कल' रेशम से साड़ी बनी है। कसुती को GI टैग भी दिया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।