PM Kisan: 23 जुलाई को आने वाले केंद्रीय बजट के साथ भारत भर के किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की किश्त राशि में रिवीजन का इंतजार कर रहे होंगे। एक्सपर्ट ने भी पैसा मौजूदा ₹6,000 से बढ़ाकर ₹8,000 सालाना करने की डिमांड तेज कर दी है। छोटे और सीमांत किसानों को पीएम-किसान पात्र लाभार्थियों को तीन समान किश्तों में सालाना ₹6,000 देता है। इस योजना का उद्देश्य किसानों के लिए वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करना और ग्रामीण खपत को बढ़ावा देना है।
अप्रैल में चर्चा के दौरान, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सभी योग्य किसानों तक कवरेज बढ़ाने की चुनौती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पीएम किसान योजना पर सरकार का फोकस है। लेकिन हमें देखना होगा कि हम कैसे आगे बढ़ते हैं। कई छोटे किसानों को अभी भी पीएम-किसान के दायरे में लाया जाना है। उन्होंने कहा कि इस स्तर पर मैं नहीं कह सकती इसे बढ़ाया जाएगा या नहीं। सरकार PM-KISAN के तहत प्रति किसान आवंटन ₹6,000 से बढ़ाकर ₹8,000 सालाना करने पर विचार कर रही है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान निधि) योजना की 17वीं किश्त जारी की थी। 17वीं किश्त में 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई।