Budget Session 2023: बजट सत्र (budget session) की तैयारी शुरू हो गई है। अगले महीने की पहली तारीख यानी कि 1 फरवरी को देश का इस साल का बहुप्रतिक्षित बजट पेश होगा। बजट पेश होने के बाद भी बजट सत्र आगे चलता रहेगा। अबकी बार का बजट सत्र 6 अप्रैल तक चलेगा। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने जानकारी दी है। वहीं आज बजट से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की देश के बड़े इकोनॉमिस्ट के साथ बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में PM बजट से पहले राय, सुझाव ले रहे हैं। इसमें कई मुद्दों पर पीएम के सामने सुझाव प्रस्तुत हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक इसमें ग्रोथ से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।
