Get App

Railway Budget 2024: जानिए निर्मला सीतारमण के अंतरिम बजट से रेलवे को क्या मिला?

Railway Budget 2024: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने तीन नए बड़े रेल कॉरिडोर का ऐलान किया है। इनमें पोर्ट कनेक्टिविटी, एनर्जी, मिनरल और सीमेंट कॉरिडोर शामिल होंगे। इसके अलावा हाई डेंसिटी कॉरिडोर भी होगा। इसका मकसद गुड्स का फास्ट ट्रांसपोर्टेशन है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2024 पर 12:34 PM
Railway Budget 2024: जानिए निर्मला सीतारमण के अंतरिम बजट से रेलवे को क्या मिला?
Interim Budget 2024: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट में कहा है कि करीब 40,000 सामान्य बोगियों को स्टैंडर्ड वंदेभारत बोगियों में बदला जाएगा। इसका मतलब यह है कि अभी जिन ट्रेनों में पुरानी बोगियों का इस्तेमाल हो रहा है। उनकी जगह उन बोगियों का इस्तेमाल होगा, जो वंदेभारत ट्रेनों के लिए होता है।

Railway Budget 2024: सरकार का फोकस रेल याती सुविधाओं को बेहतर बनाने पर है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने अंतरिम बजट (Interim Budget) में कहा है कि करीब 40,000 सामान्य बोगियों को स्टैंडर्ड वंदेभारत बोगियों में बदला जाएगा। इसका मतलब यह है कि अभी जिन ट्रेनों में पुरानी बोगियों का इस्तेमाल हो रहा है। उनकी जगह उन बोगियों का इस्तेमाल होगा, जो वंदेभारत ट्रेनों के लिए होता है। अभी वंदे भारत में सिर्फ चेयरकार ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इस साल स्लीपर बोगी वाली वंदेभारत ट्रेन शुरू होने की उम्मीद है। अभी देश में 44 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं। सरकार का फोकस बेहतर सुविधा वाली बोगी का इस्तेमाल करने और यात्री ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने पर है।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने तीन नए बड़े रेल कॉरिडोर का ऐलान किया है। इनमें पोर्ट कनेक्टिविटी, एनर्जी, मिनरल और सीमेंट कॉरिडोर शामिल होंगे। इसके अलावा हाई डेंसिटी कॉरिडोर भी होगा। इसका मकसद गुड्स का फास्ट ट्रांसपोर्टेशन है। इससे इकोनमिक ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा। वित्तमंत्री ने कहा कि रेलवे कॉरिडोर प्रोग्राम की पहचान पीएम गति शक्ति के तहत की गई है। इसस लॉजिस्टिक्स एफिशिएंशी बढ़ेगी और कॉस्ट में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें: Budget 2024 Income Tax Slabs Live Updates

सरकार ने पिछले कुछ सालों में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर अपना फोकस बढ़ाया है। सरकार पहले ही देश में करीब 400 वंदेभारत ट्रेनें शुरू करने का ऐलान कर चुकी है। वित्तमंत्री ने पिछले साल के बजट में रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया था। यह अब तक रेलवे के लिए अब तक का सबसे बड़ा आवंटन था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें