Silver Rate Today: चांदी की कीमतों में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। छोटी दिवाली के मौके पर चांदी के भाव में भी बदलाव दर्ज किया गया। 7 नवंबर यानी आज की सुबह चांदी 204900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार बंद रहने के कारण कारोबार नहीं होगा। इससे पहले MCX पर चांदी का वायदा भाव 190 रुपये यानी 0.10 फीसदी की तेजी के साथ 1,84,977 रुपये प्रति किलो पहुंच गया था। पिछले कारोबारी दिन यह 1,84,787 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था।
