Trade Spotlight : बजट से पहले डेली चार्ट पर मजबूत वॉल्यूम के साथ निफ्टी एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाता दिखा है। ये बाजार की मजबूती का संकेत है। निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 21,800-21,900 के स्तर पर रजिस्टेंस की उम्मीद है। जबकि 21,500 पर तत्काल सपोर्ट और 21,300 पर बड़ा सपोर्ट नजर आ रहा है। बाजार जानकारों का ये भी कहना है कि बजट के दिन बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 31 जनवरी को, निफ्टी 204 अंक उछलकर 21,726 पर बंद हुआ था। वहीं, बीएसई सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा बढ़कर 71,752 पर पहुंच गया।
31 जनवरी को एक्साइड इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स और यूको बैंक में जोरदार एक्शन देखने को मिला। एक्साइड इंडस्ट्रीज 5 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 335 रुपये पर पहुंच गया। टाटा मोटर्स ने लगातार पांचवें सत्र में तेजी जारी रही। स्टॉक लगभग 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 884 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था। यूको बैंक ने भी कल इंट्राडे में पिछले साल सितंबर के अपने पिछले स्विंग हाई को पार कर लिया और 46.50 रुपये पर बंद हुआ।
आइए देखते है कि आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के जिगर एस पटेल की अब इन शेयरों पर क्या है ट्रेडिंग रणनीति
एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries): 12 जनवरी, 2024 को 342 रुपये के हाई पर पहुंचने के बाद इस काउंटर में 308 रुपये तक एक अच्छा करेक्शन देखने को मिला। पिछले कारोबारी सत्र में, यह 21 डीईएमए से वापस उछला आया और अपने बियरिश ट्रेंडलाइन को तोड़ दिया। ऐसे में ये स्टॉक मौजूदा स्तरों पर आकर्षक दिख रहा है। इस स्टॉक में 365 रुपये के लक्ष्य के साथ 330-336 रुपये के जोन में खरीदारी की सलाह होगी। डेली क्लोजिंग बेसिस पर 317 रुपये के आसपास स्टॉप-लॉस रखें।
यूको बैंक (UCO Bank): पिछले 27 कारोबारी सत्रों से यह काउंटर लगातार 21 डीईएमए और 50 डीईएमए के करीब कंसोलीडेट हो रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में, इसने 45 रुपये के अपने पिछले स्विंग को पार कर लिया और वर्तमान में यह 47 रुपये के करीब है। इस स्टॉक में 55 रुपये के लक्ष्य के साथ 45-47 रुपये के जोन में खरीदारी की सलाह होगी। डेली क्लोजिंग बेसिस पर 42 रुपये के आसपास स्टॉप-लॉस रखें।
टाटा मोटर्स (Tata Motors) : वर्तमान समय में टाटा मोटर्स मंथली स्केल पर ओवरबॉट दिख रहा है। स्टॉक के लिए पिछले 3-4 महीने काफी अच्छे रहे हैं। ऐसे में मौजूदा स्तरों पर इस स्टॉक में सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि 900-950 रुपये के पास कई फाइबोनैचि रेशियो क्लस्टर मौजूद हैं, जो कड़े रजिस्टेंस के रूप में कार्य करेंगे। 900-950 रुपये के आसपास मुनाफा वसूली की सलाह होगी। नई लॉन्ग पोजीशन लेने से बचें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।