Get App

Union Budget 2023: इन 6 सेक्टर पर बढ़ेगा सरकार का फोकस, सोनम श्रीवास्तव का अनुमान

Union Budget 2023: Wright Research की सोनम श्रीवास्तव का मानना है कि फाइनेंस मिनिस्टर सरकार का कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ाकर जीडीपी के करीब 3.5 फीसदी तक कर सकती हैं। अभी यह जीडीपी का 2.9 फीसदी है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी सरकार का फोकस बने रहने की उम्मीद है

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jan 15, 2023 पर 12:07 PM
Union Budget 2023: इन 6 सेक्टर पर बढ़ेगा सरकार का फोकस, सोनम श्रीवास्तव का अनुमान
श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार इकोनॉमी में डिमांड बढ़ाने के लिए पर्सनल इनकम टैक्स रेट्स को तर्कसंगत बनाने का ऐलान कर सकती हैं।

Union Budget 2023: यूनियन बजट 2023 (Budget 2023) में सरकार इकोनॉमिक ग्रोथ के लिए पूंजीगत खर्च पर अपना फोकस बनाए रखेगी। मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए भी नए ऐलान हो सकते हैं। सरकार का जोर फिस्कल कंसॉलिडेशन पर भी होगा। Wright Research की सोनम श्रीवास्तव ने मनीकंट्रोल से बातचीत में यह अनुमान जताया है। उन्होंने यूनियन बजट 2023 के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि फाइनेंस मिनिस्टर सरकार का कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ाकर जीडीपी के करीब 3.5 फीसदी तक कर सकती हैं। अभी यह जीडीपी का 2.9 फीसदी है। उन्होंने पर्सनल इनकम टैक्स रेट में भी बदलाव की उम्मीद जताई। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी।

पर्सनल इनकम टैक्स के रेट्स में बदलाव कर सकती है सरकार

श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार इकोनॉमी में डिमांड बढ़ाने के लिए पर्सनल इनकम टैक्स रेट्स को तर्कसंगत बनाने का ऐलान कर सकती हैं। सरकार का फोकस इज ऑफ डूइंग पर होने की भी उम्मीद है। सरकार का फोकस मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने पर भी होगा। रोजगार के ज्यादा मौके पैदा करने वाले सेक्टर को PLI स्कीम के दायरे में लाया जा सकता है। सबसे अहम यह है कि लोकलुभावन ऐलानों के बजाय वित्त मंत्री का जोर फिस्कल कंसॉलिडेशन पर रहने की उम्मीद है। वित्त मंत्री डिसइनवेस्टमेंट पर फोकस बढ़ाएगी और सब्सिडी में कमी करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें