Get App

Budget 2022: सोमवार को पेश होने वाले Economic Survey में GDP के अनुमान पर रहेगी नजर, हाल के बरसों में अक्सर गलत हुए हैं आकलन

CEA के नेतृत्व वाली टीम द्वारा तैयार की जाने वाली बजट-पूर्व आर्थिक समीक्षा में निगाहें मुख्य तौर जिन विषयों पर होती हैं उनमें से एक है अगले वित्त वर्ष के लिए GDP का अनुमान

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2022 पर 10:16 PM
Budget 2022: सोमवार को पेश होने वाले Economic Survey में GDP के अनुमान पर रहेगी नजर, हाल के बरसों में अक्सर गलत हुए हैं आकलन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के तुरंत बाद सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2021-22 के लिए आर्थिक समीक्षा लोकसभा में पेश करेंगी

Union Budget 2022 Highlights: अर्थव्यवस्था (Economy) की स्थिति की जानकारी देने और नीतिगत नुस्खे सुझाने के लिए केंद्रीय बजट से पहले संसद (Parliament) में पेश की जाने वाली आर्थिक समीक्षा (Economic Survey) अक्सर सकल घरेलू उत्पाद (Gross Domestic Product- GDP) पूर्वानुमान पर चूक जाती है। कभी-कभी तो यह चूक बड़े अंतर से होती है। बता दें कि संसद में आर्थिक सर्वेक्षण के दस्तावेज पेश किए जाने के बाद आम बजट पेश किया जाता है।

इस बार सोमवार को संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के तुरंत बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 2021-22 के लिए आर्थिक समीक्षा लोकसभा में पेश करेंगी। वह एक अप्रैल, 2022 से शुरू होने वाले अगले वित्त वर्ष के लिए मंगलवार को आम बजट पेश करेंगी।

मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) के नेतृत्व वाली टीम द्वारा तैयार की जाने वाली बजट-पूर्व आर्थिक समीक्षा में निगाहें मुख्य तौर जिन विषयों पर होती हैं उनमें से एक है अगले वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का अनुमान। सरकार ने अर्थशास्त्री वी अनंत नागेश्वरन (V Anantha Nageswaran) को हाल में नया सीईए नियुक्त किया है। उन्होंने के वी सुब्रमण्यम की जगह ली है जिनका तीन साल का कार्यकाल दिसंबर, 2021 में पूरा हो गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें