Budget Session 2023: संसद (Parliament) के बजट सत्र (Budget Session) की तारीख का ऐलान हो गया है। इस बार बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी (Pralhad Joshi) ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर ये जानकारी दी है। 1 फरवरी को केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2023 से 2024 का बजट (Union Budget 2023) पेश करेगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) बजट प्रस्ताव को संसद के पटल पर रखेंगी।
