Union Budget 2023: क्या बजट में 18 महीने के DA एरियर पर होगा फैसला? वित्त मंत्री देंगी केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा

Union Budget 2023: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2023 को बजट पेश करेंगी। केंद्रीय बजट से अपनी उम्मीदों का पिटारा सभी इंडस्ट्री, कारोबारी, टैक्सपेयर्स, आम जनता और सरकारी कर्मचारियी भी अलग-अलग माध्यमों से वित्तमंत्री तक पहुंचा रहे हैं। सरकारी कर्मचारी भी अपनी कई पुरानी मांगे वित्तमंत्री के आगे रख रहे हैं

अपडेटेड Jan 10, 2023 पर 8:31 PM
Union Budget 2023: क्या वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट में 18 महीने से अटके डीए एरियर को हरी झंडी देंगी।

Union Budget 2023: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2023 को बजट पेश करेंगी। केंद्रीय बजट से अपनी उम्मीदों का पिटारा सभी इंडस्ट्री, कारोबारी, टैक्सपेयर्स, आम जनता और सरकारी कर्मचारियी भी अलग-अलग माध्यमों से वित्तमंत्री तक पहुंचा रहे हैं। सरकारी कर्मचारी भी अपनी कई पुरानी मांगे वित्तमंत्री के आगे रख रहे हैं। कोविड की नई लहर आने की आशंकाओं से केंद्रीय कर्मचारियों की मांग बजट से बढ़ गई है। सरकारी कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार उनके 18 महीने के पेंडिंग डीए (Dearness Allowance -  DA) को लेकर बजट में कोई घोषणा करेगी या उसके आवंटन को लेकर कोई ऐलान किया जाएगा। क्या वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट में 18 महीने से अटके डीए एरियर को हरी झंडी देंगी?

बजट में हो सकता है फिटमेंट फैक्टर में फैसला

ऐसी उम्मीद है कि बजट 2023 में 18 महीने के डीए एरियर पर फैसला हो सकता है। हालांकि, बजट में सरकारी कर्मचारियों के वेतन को लेकर कोई घोषणा नहीं की जाती लेकिन मोदी सरकार के आखिर पूर्ण अंतिम बजट में केंद्रीय कर्मचारी उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार 18 महीने के डीए एरियर के खर्च को अपने बजट में शामिल करेंगी। अगर सरकार 18 महीने के डीए एरियर पर कोई भी फैसला करती है सरकारी कर्मचारियों के डीए में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।


क्या है 18 महीने का DA एरियर

केंद्र सरकार एक साल में 2 बार जनवरी और जुलाई में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ाती लेकिन कोविड के समय में सरकार ने जनवरी 2020 से जून 2021 तक कोई भी महंगाई भत्ता नहीं बढ़ाया। इसके बाद सरकार ने 1 जुलाई 2021 को महंगाई भत्ते में सीधे 11 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी। उससे पहले के तीन बार नहीं बढ़ाए गए डीए पर कुछ भी नहीं कहा गया। हालांकि, तब महंगाई भत्ता 17 फीसदी था, जिसे 11 फीसदी बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया गया। तभी से केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार से इस 18 महीने के डीए एरियर की मिलने की उम्मीद कर रहा है।

सरकार कर चुकी है मना

राज्यसभा सांसद नारण भाई जे राठवा ने वित्त मंत्री से सवाल पूछा था कि क्‍या सरकार 18 महीने के डीए एरियर को देने पर विचार कर रही है? इसके जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 18 महीने के महंगाई भत्‍ते और महंगाई राहत देने के संबंध में कई एप्लिकेशन आई हैं लेकिन डीए एरियर और डीए राहत (Dearness Relief - DR) देने पर विचार नहीं कर रही है।

आईटी सेक्टर में स्थितियां जल्द होंगी सामान्य, फिर लौटेगा डबल डिजिट ग्रोथ का दौर: राजीव गोपीनाथन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।