Union Budget 2023: ज्यादातर बिजनेस लीडर्स का मानना है कि PLI स्कीम फायदेमंद रही है। उन्हें उम्मीद है कि सरकार इस स्कीम के तहत दूसरे सेक्टर को भी लाने की कोशिश करेगी। डेलॉयट के सर्वे से यह जानकारी मिली है। सर्वे में शामिल कई लीडर्स का कहना था कि बजट में अलग-अलग इंडस्ट्री की ग्रोथ बढ़ाने के उपाय शामिल होंगे। इसके लिए सरकार घरेलू डिमांड और पूंजीगत खर्च बढ़ाने पर बजट में फोकस करेगी। उनका यह भी मानना है कि बजट (Budget 2023) में 'अमृत काल' पर भी वित्त मंत्री का फोकस होगा। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी।
