Union Budget 2023: सरकार की कोशिशों के बावजूद आबादी के बड़े हिस्से की पहुंच एजुकेशन खासकर हायर एजुकेशन तक नहीं हो पाई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार को प्राइवेट और पब्लिक एंटरप्राइजेज के लिए सब्सिडी बढ़ानी चाहिए। इससे एजुकेशन सेक्टर में निवेश करने में लोगों की दिलचस्पी बढ़ेगी। पूरी आबादी को एजुकेशन फैसिलिटीज उपलब्ध कराने से इकोनॉमिक ग्रोथ बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। जालंधर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता रोहित सूद ने कहा कि इससे सबको ज्ञान उपलब्ध कराने के मकसद को पूरा करने में मदद मिलेगी। सरकार को एजुकेशनल सर्विसेज और प्रोडक्ट्स पर जीएसटी घटाने की भी जरूरत है। अभी इस पर 18 फीसदी जीएसटी लगता है।
