Union Budget 2023: रेल इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर बनाने पर होगा वित्त मंत्री का फोकस

Union Budget 2023: सरकार रेलवे की ढांचागत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर फोकस कर रही है। इसका मकसद यात्रियों को बेहतर ट्रैवल एक्सपीरियंस देना है। सरकार दर्जनों वंदे भारत ट्रेन लॉन्च करना चाहती है। इन हाई स्पीड ट्रेनों से यात्रा में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा

अपडेटेड Jan 02, 2023 पर 2:04 PM
अगले फाइनेंशियल ईयर में रेलवे का कुल कैपिटस एक्सपेंडिचर 20 फीसदी बढ़कर 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहने की उम्मीद है।

Union Budget 2023: अगले यूनियन बजट (Union Budget) में सरकार का फोकस रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर पर होगा। दरअसल, सरकार ट्रेनों के ट्रेवल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना चाहती है। पिछले कुछ सालों में उसका जोर सेफ्टी पर रहा है। उम्मीद है कि अगले बजट में रेलवे के लिए बजटीय सहायता 29 फीसदी बढ़ाकर 1.8 लाख करोड़ रुपये की जा सकती है। इस फाइनेंशियल ईयर में रेलवे के लिए बजटीय सहायता 1.4 लाख करोड़ रुपये रखी गई है। रेल मंत्रालय ने फाइनेंस मिनिस्ट्री से लंबी अवधि के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को प्रायरिटी में शामिल करने की गुजारिश की है। इनमें फ्रेट कॉरिडोर्स और हाई स्पीड ट्रेन से जुड़े प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। इसके अलावा ट्रेनों के आधुनिकीकरण, रूट के इलेक्ट्रिफिकेशन और सिग्निलिंग सिस्टम में बदलाव की मांग शामिल है। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी, 2023 को यूनियन बजट पेश करेंगी। इसमें रेलवे का आय-व्यय का ब्यौरा भी शामिल होगा।

बजट की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

 


बढ़ सकता है कैपिटल एक्सपेंडिचर

अगले फाइनेंशियल ईयर में रेलवे का कुल कैपिटस एक्सपेंडिचर 20 फीसदी बढ़कर 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहने की उम्मीद है। इस वित्त वर्ष में रेलवे का कुल कैपिटल एक्सपेंडिचर 2.45 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। सब्सिडयरी कंपनियों से रेवेन्यू बढ़ने और ज्यादा कर्ज की वजह से कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ने की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि रेलवे का कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ाना बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें : बजट 2023: कॉमर्स मिनिस्ट्री ने निर्मला सीतारमण को गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाने की सलाह दी

आधुनिकीकरण पर होगा फोकस

इकोनॉमिक ग्रोथ में रेलवे का बड़ा योगदान है। इसलिए सरकार रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने पर ज्यादा जोर दे रही है। बीते हफ्ते के शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में वंदे भारत ट्रेन को लॉन्च किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिक बनाने पर काफी पैसे खर्च कर रही है। एक सूत्र ने बताया कि सरकार के आधुनिकीकरण कार्यक्रम में तेजस, हमसफर, वंदे भारत के साथ ही विस्टाडोम कोचों का इस्तेमाल शामिल है।

नई बुलेट ट्रेन परियोजना का हो सकता है ऐलान

प्रधानमंत्री ने कहा कि ईस्टर्न और वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर प्रोजेक्ट्स से लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। रेलवे को फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में 2.45 लाख करोड़ रुपये का सबसे ज्यादा पूजींगत आवंटन मिला था। इसके अलावा रेलवे ने अपने आंतरिक स्रोतों से 7,000 करोड़ रुपये हासिल किया था। सूत्रों ने बताया कि फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में रेलवे को आवंटित फंड का बड़ा हिस्सा अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर खर्च होगा। अभी इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। सरकार अगले यूनियन बजट में एक और बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का ऐलान कर सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।