Union Budget 2023: यूनियन बजट 2023 (Budget 2023) में सरकार का फोकस ग्रामीण इलाकों और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहने की उम्मीद है। UBS India की रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया है। यूबीएस इंडिया की इकोनॉमिस्ट तनवी गुप्ता जैन ने यह रिपोर्ट तैयार की है। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी, 2023 को यूनियन बजट पेश करेंगी। यह बजट ऐसे वक्त आ रहा है जब अमेरिका, इंग्लैंड जैसी दुनिया की बड़ी इकोनॉमी पर मंदी का खतरा मंडरा रहा है। इधर, इंडियन इकोनॉमी की ग्रोथ अच्छी बनी हुई है। यह अगले साल लोकसभा चुनावों से पहले मोदी 2.0 सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा।
