Get App

Union Budget 2023 : रेलवे के लिए 29% बढ़ सकता है आवंटन, यात्री सुविधाएं बेहतर बनाने पर होगा फोकस

Union Budget 2023: रेल बजट इस बार खासा बढ़ सकता है। इसके लिए बजटीय आवंटन 29 फीसदी बढ़कर 1.8 लाख करोड़ रुपये के होने की संभावना है, जो पिछले वित्त वर्ष में 1.4 लाख करोड़ रुपये रहा था। माना जा रहा है कि इस बार रेलवे में आधुनिकीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट पर जोर रहने की संभावना है

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Jan 16, 2023 पर 11:49 AM
Union Budget 2023 : रेलवे के लिए 29% बढ़ सकता है आवंटन, यात्री सुविधाएं बेहतर बनाने पर होगा फोकस
रेल बोर्ड के चेयरमैन ने हाल में कहा, नेशनल ट्रांसपोर्टर के रूप में हम कई प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर अमल करने के एक अहम चरण में पहुंच गए हैं

Union Budget 2023: यूनियन बजट 2023 में रेलवे (Indian Railways) के लिए आवंटन 29 फीसदी बढ़ सकता है। इससे कुल आवंटन 1.8 लाख करोड़ रुपये पहुंच सकता है। इस फाइनेंशियल ईयर में यह 1.4 लाख करोड़ रुपये है। सरकार का फोकस रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने पर बना रहेगा। रेल मंत्रालय का कुल पूंजीगत खर्च (capital expenditure) यानी कैपेक्स अगले फाइनेंशियल ईयर में 20 फीसदी बढ़कर 3 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है। इस वित्त वर्ष यानी 2022-23 में कुल पूंजीगत खर्च 2.45 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

कई प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर चल रहा काम

रेल बोर्ड के चेयरमैन (Rail Board Chairman) ने कहा, “नेशनल ट्रांसपोर्टर के रूप में हमारा फोकस कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर है। इनमें से कई पूरे होने के करीब हैं। इसलिए, इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज्यादा पूंजीगत खर्च समय की दरकार है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें