Union Budget 2024: चुनाव के लिहाज से बेहद अहम हैं मोदी सरकार के बजट की ये 5 घोषनाएं

Interim Budget 2024 Key Announcements: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश कर दिया है। हालांकि, इस बजट में अचंभित करने जैसी कोई बात नजर नहीं आती। कुछ ही महीनों बाद देश में लोकसभा चुनाव होने हैं और उसकी थोड़ी सी तैयारी भी इस बजट में झलकती है। बजट ऐलानों के मुताबिक, अगले वित्त वर्ष के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर जीडीपी का 3.5 पर्सेंट होगा और कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए 11.1 लाख करोड़ का टारगेट तय किया गया है

अपडेटेड Feb 01, 2024 पर 1:50 PM
Union Budget 2024: कुछ ही महीनों बाद देश में लोकसभा चुनाव होने हैं और उसकी थोड़ी सी तैयारी भी इस बजट में झलकती है।

Modi Government Budget Key Announcements: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश कर दिया है। हालांकि, इस बजट में अचंभित करने जैसी कोई बात नजर नहीं आती। कुछ ही महीनों बाद देश में लोकसभा चुनाव होने हैं और उसकी थोड़ी सी तैयारी भी इस बजट में झलकती है।

बजट ऐलानों के मुताबिक, अगले वित्त वर्ष के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर, जीडीपी (GDP) का 3.5 पर्सेंट होगा और कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए 11.1 लाख करोड़ का टारगेट तय किया गया है। साथ ही, राज्यों को विकास के लिए 75,000 करोड़ का ब्याज मुक्त कर्ज दिया जाएगा।  हम आपको यहां बता रहे हैं कि बजट की किन बातों से मोदी सरकार को सपोर्ट मिलेगा।

Interim Budget 2024 Live Updates, Budget 2024 Income Tax Live Updates


बजट की 5 अहम घोषणाएं

• वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चार सोशल ग्रुप को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया है: महिला, गरीब, किसान और युवा

• प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 2 करोड़ से ज्यादा घर बनाए जाएंगे

• सभी आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भारत हेल्थकेयर स्कीम का फायदा देने का ऐलान किया गया है

• इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च में भारी बढ़ोतरी की घोषणा: कैपिटल एक्सपेंडिचर खर्च में पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 11 पर्सेंट की बढ़ोतरी की गई और इसके लिए 11.11 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है

• वित्त मंत्री ने कहा कि चुनावों के बाद पेश किए जाने वाले पूर्ण बजट में विस्तार से विकसित भारत का रोडमैप पेश किया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।