Budget 2024 : सरकार का फोकस पिछले कुछ सालों में ग्रामीण इलाकों खासकर कृषि पर बढ़ा है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने यूनियन बजट 2023 में कृषि मंत्रालय का आवंटन बढ़ाकर 1.25 लाख करोड़ रुपये कर दिया था। इसमें पीएम किसान सम्मान निधि के लिए 60,000 करोड़ रुपये का आवंटन भी शामिल था। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यूनियन बजट 2024 (Union Budget 2024) में भी ग्रामीण इलाकों और खासकर किसानों पर सरकार का फोकस बना रहेगा। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं।
