Union Budget 2024 : रियल एस्टेट सेक्टर में रौनक लौट आई है। यह उन सेक्टर में से एक था, जिस पर कोरोना की महामारी की सबसे ज्यादा मार पड़ी थी। अब घरों की मांग बढ़ी है। नहीं बिके घरों की संख्या में कमी आई है। साथ ही घरों की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। इससे रियल एस्टेट कंपनियों की वित्तीय सेहत सुधरी है। कंपनियां नए प्रोजेक्ट्स लॉन्च कर रही हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि रियल एस्टेट सेक्टर को वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman के बजट से काफी उम्मीदें हैं। अगर सरकार उनकी उम्मीदें पूरी करती है तो इस सेक्टर को मजूबती मिलेगी। रियल एस्टेट सेक्टर की ग्रोथ बढ़ने से इकोनॉमी को काफी मदद मिलती है। यह सेक्टर रोजगार के मौके पैदा करने में सबसे आगे है। घरों की बिक्री बढ़ने से स्टील, पेंट, सीमेंट, बिजली सहित कई तरह की कंपनियों को फायदा होता है। रियल एस्टेट सेक्टर की बजट 2024 (Union Budget 2024) से तीन बड़ी उम्मीदें हैं।
